यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये सेल्फी खींचने की जगह...' Kota Srinivasa Rao के अंतिम संस्कार में गए थे राजामौली, फैन से हो गई ये गलती
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास का 13 जुलाई की सुबह निधन हो गया। इस खबर से पूरी ...और पढ़ें

HighLights
- कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम दर्शन करने पहुंचे राजामौली
- एस एस राजामौली को फैन पर आया गुस्सा
- टॉलीवुड सिनेमा में शोक की लहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता और पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव ने हाल ही में अपना 83वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि इसके कुछ ही दिन बाद रविवार, 13 जुलाई की सुबह हैदराबाद में उनका निधन हो गया। कई मशहूर हस्तियों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
फैन को गुस्से भरी नजर से देखा
कई हस्तियों में एसएस राजामौली भी थे जो उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में, राजामौली एक फैन पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। दरअसल राजामौली दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे इसके बाद वो अपने घर जाने लगे जब एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। राजामौली ने पहले तो प्रशंसक से बात करने से बचने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका, तो राजामौली ने गुस्से से उसे अनदेखा कर दिया। उन्होंने अपने गुस्से से भरी नजरों से व्यक्ति को बिना कुछ कहे समझाने की कोशिश की।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- लॉजिक कहां है? SS Rajamouli की फिल्मों को लेकर ये क्या बोल गए Karan Johar, गदर के हैंडपंप सीन का भी किया जिक्र
भावुक नजर आए चिरंजीवी
अंतिम संस्कार जुबली हिल्स के फिल्मनगर इलाके में हुआ। इससे पहले, चिरंजीवी का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था जिसमें वह दिग्गज अभिनेता को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावुक होते हुए दिखाई दे रहे थे।
फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि
वीडियो में, चिरंजीवी कोटा श्रीनिवास राव के चरणों में फूल चढ़ाकर, उनकी तस्वीर पर पंखुड़ियां बरसाकर और हाथ जोड़कर मौन प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेगास्टार ने दिवंगत अभिनेता के परिवार और दोस्तों के साथ भी समय बिताया और राव के पार्थिव शरीर के सामने खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कई सारी फिल्मों में कर चुके थे काम
View this post on Instagram
कोटा श्रीनिवास राव का कथित तौर पर उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। श्रीनिवास को तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं की लगभग 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता था।
