Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SS Rajamouli की 83 साल की जापानी महिला फैन से हुई मुलाकात, गिफ्ट देने के लिए ठंड में कर रही थीं इंतजार

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 01:41 PM (IST)

    आरआरआर (RRR) डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की ख्याती भारत के साथ- साथ जापान तक फैल चुकी है। 2022 में रिलीज हुई आरआरआर की हाल ही में जापान में ...और पढ़ें

    83 साल की जापानी महिला फैन ने बनाया SS Rajamouli का दिन, (X Image)
    83 साल की जापानी महिला फैन ने बनाया SS Rajamouli का दिन, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली का ख्याती विश्व भर में फैली हुई है। बाहुबली और आरआरआर उनकी कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनके जरिए राजामौली ने भारत के बाहर भी अपने फैंस बना लिए हैं। अब हाल ही में उन्हें एक जापानी फैन मिल गई, जिसने राजामौली को गिफ्ट भी दिया।

    यह भी पढ़ें- Elvish Yadav का जेल जाते ही फूटा भांडा, महंगी कार और दुबई के घर का पिता ने खोला राज, बताया कितना फेल है सिस्टम

    दर्शकों संग राजामौली ने देखी फिल्म

    राष्ट्र और भाषा की सीमाओं से परे, कुछ फिल्मकारों की कहानियां दर्शकों को इतना ज्यादा पसंद आ जाती हैं कि वह उनके फैन बन जाते हैं। हाल ही में बाहुबली फेम फिल्मकार एस एस राजामौली के साथ कुछ ऐसा ही देखा गया। दरअसल, गत सोमवार को साल 2022 में प्रदर्शित फिल्म आरआरआर की जापान की राजधानी टोक्यो में विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान स्वयं राजामौली ने दर्शकों संग बैठकर फिल्म देखी।

    राजामौली को मिला खास गिफ्ट

    एसएस राजामौली इस स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों से मिले और उनसे बातें भी की। इस दौरान उनकी फिल्म जापान की एक 83 वर्षीय महिला दर्शक को इतनी ज्यादा पसंद आ गई कि उसने राजामौली को उपहार में 1000 ओरिगामी क्रेन (कागज से बने पक्षी) दे दिया। राजामौली इससे इतने खुश हुए कि उन्होंने उस महिला और उससे मिले उपहार के साथ तस्वीरें एक्स पर साझा की।

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra के घर चाय पीने पहुंचे अनुराग डोभाल, एक्ट्रेस ने सरेआम कर दी बाबू भैया की बेइज्जती!

    जापान में छाई आरआरआर

    एसएस राजामौली ने लिखा, "जापान में वे ओरिगामी क्रेन बनाते हैं और प्रियजनों को अच्छी किस्मत और सेहत के लिए उपहार में देते हैं। इस 83 वर्षीय महिला ने हमें आशीर्वाद देने के लिए 1000 ओरिगामी क्रेन बनाया क्योंकि आरआरआर ने उन्हें खुश कर दिया। उन्होंने सिर्फ गिफ्ट भेज दिया और बाहर ठंड में इंतजार कर रही थी। यह अमूल्य है।" बता दें कि 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली आरआरआर अक्टूबर 2022 में जापान में भी प्रदर्शित की गई थी। तब भी राजामौली जापान गए थे। हालांकि उस दौरान कोरोना प्रतिबंधों के कारण वह लोगों से मिल और बात नहीं कर पाए थे।

     

    खबरें और भी