Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी का हुआ ऐसा हाल, एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर हिल जाएगा दिमाग

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 12:04 AM (IST)

    अनुष्का शर्मा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप और ​हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। अनुष्का को बाहुबली फिल्म से एक खास पहचान मिली हैं। इस फिल्म म ...और पढ़ें

    Photo Credit : Bahubali Fame Anushka Shetty
    Photo Credit : Bahubali Fame Anushka Shetty

    नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' ने एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को पूरी दुनिया में एक खास पहचान दिलाई है। अनुष्का साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही नहीं अनुष्का ने पर्दे पर कई तरह के रोल को जिया है। वहीं, अब अनुष्का की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। साथ ही अनुष्का सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी की जा रही हैं।

    'बाहुबली' फेम अनुष्का का हो गया है ऐसा हाल

    अनुष्का शेट्टी हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सिंपल व्हाइट कलर का सलवार सूट पहना था। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव की पूजा की और वहां पर कुछ वक्त बिताया। इसी दौरान कई लोगों उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं। एक्ट्रेस की वायरल हो रही तस्वीरें इसी दौरान की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का का वजह काफी ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अब बॉडी शेमिंग यानी बढ़े वजन की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। फैंस कमेंट कर उन्हें पहले जैसी स्लिम होने की सलाह दे रहे हैं।

    बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अनुष्का

    अनुष्का ने काफी समय बाद पब्लिक अपीयरेंस दी है। लंबे समय के बाद उन्हें देखकर जहां एक तफर फैंस खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बढ़े हुए वजन और लुक के चलते वो ट्रोल हो रही हैं। अनुष्का की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बुरा लग रहा है, प्लीज थोड़ा स्लिम हो जाओ। हम चाहते हैं आप ज्यादा से ज्यादा फिल्में करो।' एक ने कहा, 'अनुष्का शेट्टी और इलियाना दोनों ही फेवरेट हैं और दोनों ही मोटी हो गई हैं।' एक फैन ने अनुष्का के सपोर्ट में लिखा, 'वह योगा इंस्ट्रक्टर है तो उन्हें फिटनेस और हेल्थ के बारे में मत सिखाओ। तुम लोगों को महिलाओं के शरीर के बारे में 1 प्रतिशत भी जानकारी नहीं है।' इस तरह के कई और कमेंट्स अनुष्का की इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।