Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SS Rajamouli को आनंद महिंद्रा ने दिया इस विषय पर फिल्म बनाने का आइडिया, RRR निर्देशक का खुलासा- आड़े आया पाक

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 01 May 2023 05:17 PM (IST)

    SS Rajamouli सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने बाहुबली-2 और RRR जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा न ...और पढ़ें

    Ss Rajamouli Revealed He Did Not Get the Permission to Go Mohenjodaro When He Visited to Pakistan/Twitter
    Ss Rajamouli Revealed He Did Not Get the Permission to Go Mohenjodaro When He Visited to Pakistan/Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। SS Rajamouli: एस एस राजामौली आज के समय में सिर्फ तेलुगु के ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के पसंदीदा निर्देशकों की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी फिल्म RRR को पूरी दुनिया में सम्मान मिला, फिल्म ने ऑस्कर से लेकर गोल्डन ग्लोब जैसे कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किये।

    एस एस राजामौली एक्शन पीरियड फिल्में बनाने के लिए बेहद मशहूर हैं। साल 2009 में आई उनकी फिल्म 'मगधीरा' से उन्हें तेलुगु में एक बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में 21वीं सदी के साथ-साथ 400 साल पहले राजा-महाराजा की सदी भी दिखाई गई थी।

    एस एस राजामौली ने हाल ही में बताया कि जब वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उनके मन में मोहनजोदाड़ो बनाने की इच्छा जागी थी। इस किस्से को उन्होंने किसी और के साथ नहीं, बल्कि आनंद महिंद्रा संग शेयर की।

    आनंद महिंद्रा ने एस एस राजामौली से की गुजारिश

    बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक ट्वीट किया, उन्होंने अपने इस ट्वीट में निर्देशक राजामौली को टैग किया। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''ये एक अद्भुत उदाहरण हैं, जो इतिहास को जागृत करते हैं और हमारी कल्पना को जीवित करते हैं।

    खबरें और भी

    एस एस राजामौली को उस युग पर एक फिल्म बनाने के बारे में सोचना चाहिए, जो उस समय की प्राचीन सभ्यता के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ावा दे''। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली ने भी रिप्लाई किया और साथ ही उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया।

    पाकिस्तान से नहीं मिली परमिशन- राजामौली

    एस एस राजामौली ने आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, ''हां सर, जब मैं धोलावीरा में मगधीरा की शूटिंग कर रहा था, तब मैंने एक इतना पुराना पेड़ देखा कि वो फॉसिल में बदल गया। उस दौरान मुझे उस पेड़ को देखकर सिंधु घाटी सभ्यता के उत्थान और पतन के बारे में एक फिल्म बनाने के बारे में विचार आया था।

    उसके बाद मैं पाकिस्तान गया, मैंने मोहनजोदाड़ो जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अफसोस वहां जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया''। अपनी इस पोस्ट के साथ एस एस राजामौली ने एक दुख वाला इमोजी भी पोसी किया। उनके इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'ये सुनकर अच्छा लगा'। 

    RRR के सेकंड पार्ट पर चल रहा है काम

    आपको बता दें कि राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' को दुनियाभर में काफी सराहना मिली। इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल गाने की कैटेगरी में अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

    दुनियाभर में इस फिल्म ने 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मेकर्स ने इस बात को कन्फर्म किया था कि फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है। हालांकि, ये फिल्म कब फ्लोर पर आएगी, इसकी कोई जानकारी मेकर्स द्वारा शेयर नहीं की गई।