विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर समेत इन सितारों ने मनाया सोहा अली ख़ान का बर्थडे, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 08:57 AM (IST)

जागरण डॉट कॉम के पाठकों की तरफ से भी उन्हें जन्मदिन मुबारक!

करण जौहर समेत इन सितारों ने मनाया सोहा अली ख़ान का बर्थडे, देखें तस्वीरें
करण जौहर समेत इन सितारों ने मनाया सोहा अली ख़ान का बर्थडे, देखें तस्वीरें

मुंबई। आज अभिनेत्री सोहा अली ख़ान का बर्थडे है। इस साल वो अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। इससे पहले बुधवार की देर रात सोहा अली ख़ान की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सोहा और उनके अभिनेता पति कुणाल खेमू के साथ और भी कई सितारे नज़र आये।

इस मौके पर सोहा बेहद खुश नज़र आईं जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। सोहा की बर्थडे पार्टी में उनके पति और इंडस्ट्री से कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए। आप देख सकते हैं सोहा इस मौके पर फ्लोरल गोल्डन आउटफिट ड्रेस में काफी जंच रही हैं जबकि कुणाल खेमू येलो ड्रेस में नज़र आये। गौरतलब है कि सैफ़ अली ख़ान की बहन सोहा ने साल 2004 में आई फ़िल्म 'दिल मांगे मोर' से अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: इस मामले में दीपिका, कटरीना, आलिया सब पर भारी सोहा अली ख़ान, जानें 5 स्पेशल 

सोहा के बर्थडे पार्टी में करण जौहर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। करण के बिना बॉलीवुड की हर पार्टी अधूरी मानी जाती है।

नेहा धूपिया मां बनने वाली हैं लेकिन अब भी न सिर्फ वो काम कर रही हैं बल्कि इस तरह की पार्टियों में भी पहुंच रही हैं। नेहा इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। 

अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और सुमीत व्यास जैसे और भी कई सितारे सोहा के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। अभिनेत्री सोफिया चौधरी भी इस दौरान पूरे रंग में दिखीं।

हाल के वर्षों में सोहा 'घायल वंस अगेन' और '31 अक्तूबर' जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा 'प्यार में ट्विस्ट', 'रंग दे बसंती', 'आहिस्ता-आहिस्ता', 'खोया खोया चांद', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' जैसी दो दर्जन फ़िल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं सोहा अली ख़ान। उनके जन्मदिन पार्टी में संयमी खेर, कोंकणा सेन शर्मा आदि कई और अभिनेत्रियां भी पहुंची।

यह भी पढ़ें: कॉन्फिडेंट, कूल और चार्मिंग हैं कटरीना कैफ की बहन इज़ाबेल, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि सोहा ने अपने इन फ़िल्मी दोस्तों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन को अच्छे से सेलिब्रेट किया। जागरण डॉट कॉम के पाठकों की तरफ से भी उन्हें जन्मदिन मुबारक!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।