विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ki Raat गाने के कोरियोग्राफर को हुई 14 दिन की जेल, सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में बढ़ीं मुश्किलें

Published: Fri, 20 Sep 2024 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2024 08:20 PM (IST)

हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) एक तरफ अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। तो ...और पढ़ें

स्त्री 2 के डांस कोरियोग्राफर हैं जानी मास्टर (Photo Credit-X)
स्त्री 2 के डांस कोरियोग्राफर हैं जानी मास्टर (Photo Credit-X)

HighLights

  1. सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में जानी मास्टर की आफत
  2. नेशनल अवॉर्ड विनर रहे हैं कोरियोग्राफर जानी
  3. स्त्री 2 का आज की रात गाना किया कोरियोग्राफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की कामयाबी का शोर इस वक्त हर तरफ मचा हुआ है। फिल्म में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के आज की रात गाना (Aaj Ki Raat Song) का भी काफी बोलबाला देखने को मिला है। लेकिन इस गाने के डांस कोरियोग्राफर शैक जानी मास्टर पर बीते दिनों लगे यौन शोषण के आरोपों से ये फिल्म एक अलग वजह से सुर्खियों में रही है। 

अब जानी मास्टर (Jani Master) को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा की हैदराबाद कोर्ट की तरफ से स्त्री 2 डांस कोरियोग्राफर को 14 की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। 

14 दिन जेल में रहेंगे जानी मास्टर

जानी मास्टर पर अपनी टीम की 21 साल की महिला सहायिका के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट आरोप लगा और मामला कोर्ट में पहुंच गया। इस मामले को लेकर 20 सितंबर को हैदराबाद कोर्ट में सुनवाई हुई है। न्यायधीश के आदेश के अनुसार जानी को न्यायिक हिरासत के तहत 14 दिन के लिए जेल में भेज दिया गया है। वह आने वाले दो सप्ताह तक हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल में रहेंगे। 

ये भी पढ़ें- Stree 2 कोरियोग्राफर Jani Master हुए गिरफ्तार, 21 साल की लड़की ने लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

मालूम हो कि जानी मास्टर के खिलाफ ये कानूनी कार्रवाई पोस्को एक्ट के तहत की जा रही है। क्योंकि आरोपों के आधार पर पीड़ित लड़की घटनाक्रम के दौरान नाबालिग थी। ऐसे में अब स्त्री 2 के डांस कोरियोग्राफर की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। बता दें कि केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद उनको गोवा से गिरफ्तार किया गया था।

नेशनल अवॉर्ड विनर हैं जानी

बतौर डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषा की फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है। सिर्फ इतना ही नहीं अपने शानदार काम के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नावाजा जा चुका है। 

ये भी पढ़ें- Stree 2 के कोरियोग्राफर पर 21 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित बोलीं- मेरे साथ कई बार की गंदी हरकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।