Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं Shraddha Kapoor, स्पाइडरमैन स्टार Andrew Garfield के साथ तस्वीर वायरल

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 01:56 PM (IST)

    बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेसेज से अलग श्रद्धा कपूर की अपनी अलग फैन फॉलोविंग है। एक्ट्रेस स्त्री 2 के बाद से हर तरफ छाई हुई हैं। अब हाल ही में ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर ने गारीफील्ड के साथ किया पोज
    श्रद्धा कपूर ने गारीफील्ड के साथ किया पोज

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर करेंगी हॉलीवुड डेब्यू?
    2. रणबीर कपूर ने भी रेड कार्पेट के लिए किया पोज
    3. श्रद्धा को देख फैंस हुए क्रेजी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस को हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर देखा गया। यहां एक्ट्रेस ने अपने खूबसूरत लुक से महफिल लूट ली। इस दौरान स्त्री 2 एक्ट्रेस शिमरी गाउन में नजर आईं और श्रद्धा के फैंस वैसे ही उनके दीवाने हुए पड़े हैं।

    हॉलीवुड स्टार के साथ पोज करती आईं नजर

    वहीं श्रद्धा के लुक के अलावा एक और चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो थी उनकी फोटो। दरअसल इस दौरान एक्ट्रेस हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड के साथ पोज करती नजर आईं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्पाइडर मैन स्टार के साथ एक्ट्रेस को काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा गया। वहीं इस जोड़ी को देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि श्रद्धा बहुत जल्द हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं?

    यह भी पढ़ें: कियारा के बाद Hrithik Roshan की War 2 में 'स्त्री' की एंट्री? इस खास सीक्वेंस में JR NTR संग मचाएंगी बवाल

    श्रद्धा कपूर ने मिलाया गारीफील्ड से हाथ

    वहीं बातचीत के दौरान श्रद्धा को गारफील्ड के साथ हाथ मिलाते हुए देखा गया। वहीं अब फैंस उन्हें एक साथ कोलैब करते हुए देखना चाहते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया,श्रद्धा का औरा बहुत ही लाजवाब है। वह हॉलीवुड में भी रॉक करेंगी। उनका असेंट भी कमाल का है। वहीं एक अन्य ने लिखा- श्रद्धा और गारीफील्ड, वाह!2024 और भी लाजवाब होने वाला है। मुझे तो अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि ये साथ में हैं।

    शिमरी गाउन में नजर आईं एक्ट्रेस

    इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर मल्टी कलर के शिमरी वन ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। इसी के साथ नो एक्सेसरीज लुक और ओपन हेयर्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। वहीं स्पाइडर मैन स्टार एंड्रयू गारफील्ड आइवरी सूट, चेक शर्ट और टाई पहने रेड कार्पेट पर पहुंचे।

    खबरें और भी

    वहीं एनिमल स्टार रणबीर कपूर भी इस फेस्टिवल में मौजूद थी। रेड कलर के एथनिक सूट में वो काफी हैंडसम लग रहे थे। ब्लैक कलर के सनग्लासेस के साथ उन्होंने अपने लुक को कंपलीट किया। रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले रणबीर ने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराई। इस बीच हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया वाइल्ड के साथ भी वो नजर आए।

    यह भी पढ़ें: सेल्फी लेने के चक्कर में Shraddha Kapoor से हुई बड़ी गलती, 'स्त्री' की ऐसी फोटो हो गई वायरल