विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विजयनगर' के लोगों का Vampire पियेगा खून, Stree 2 के बाद अब रश्मिका मंदाना बनेंगी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा?

Published: Fri, 30 Aug 2024 05:12 PM (IST)

स्त्री 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव स्टारर इस ...और पढ़ें

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना 'वैंपायर्स आफ विजयनगर' में आएंगे नजर/ फोटो- Instagram
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना 'वैंपायर्स आफ विजयनगर' में आएंगे नजर/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 'वैंपायर्स आफ विजयनगर' के साथ तैयार हैं दिनेश विजन
  2. श्रद्धा कपूर के बाद अब रश्मिका हॉरर यूनिवर्स में शुमार
  3. भेड़िया-स्त्री 2 के बाद एक और हॉरर कॉमेडी की तैयारी

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। स्त्री 2 इस वक्त सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। इस फिल्म की कमाई वीकेंड पर तो अच्छी है ही, लेकिन साथ ही वर्किंग डेज पर भी फिल्म का बोलबाला देखने को मिल रहा है। स्त्री 2, भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्मों के साथ अब दिनेश विजन अपने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को बढ़ा रहा है और उसमें कई और फिल्मों और एक्टर्स को शामिल कर रहे हैं।

ब्रह्मराक्षस से लेकर भेड़िया और आत्मा की कहानी के बाद अब निर्माता वैम्पायर की कहानी दुनिया के सामने लेकर आने वाले हैं। उनके हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में अब श्रद्धा कपूर-कृति सेनन और शरवरी वाघ के बाद अब रश्मिका मंदाना भी शामिल हो चुकी हैं।

'विजयनगर' में होगी 'वैम्पायर' की दहशत

जागरण न्यूज के मुंबई संवाददाता की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स अगली फिल्म का टाइटल ' वैंपायर्स ऑफ विजयनगर'होगा। इस फिल्म की कहानी के संकेत स्त्री 2 में भेड़िया की भूमिका में अभिनेता वरुण धवन दे चुके हैं कि अगली फिल्म में खून चूसने वाला दैत्य आ रहा है। फिल्म मुंज्या के निर्देशक आदित्य सरपोतदार के ही हाथों में वैंपायर्स ऑफ विजयनगर के निर्देशन की बागडोर होगी।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 15: क्या करके मानेगी ये 'स्त्री'! गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर पैसों से भरा खाता

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह से मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। इस यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म की कहानी भी दो कालखंडों में बंटी होगी। पहली वर्तमान समय के हिसाब से उत्तर भारत के किसी शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और दूसरी पंद्रहवीं सदी में विजयनगर राज्य की पृष्ठभूमि पर।

पहली बार दिखेगी रश्मिका-आयुष्मान की जोड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को 'पुष्पा 2' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ आयुष्मान खुराना की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म की ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना के हाथ में इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।

इस फिल्म के अलावा वह जल्द ही विक्की कौशल के साथ 'छावा' में दिखाई देंगी, जो बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' से टक्कर लेने वाली है, जिसमें रश्मिका मंदाना ही मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 में 'सरकटा' से पहले कल्कि में 'अश्वत्थामा' थे सुनील कुमार, अमिताभ की जगह कई सीन में किया काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।