Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने शुरू की 'स्त्री 2' की शूटिंग, फिल्म सेट से सामने आई नई तस्वीर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 10:45 PM (IST)

    Stree 2 साल 2018 में रिलीज हुई स्त्री फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई थी । ऐसे में मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं । बीते दिनों स्त्री 2 का ऐलान ...और पढ़ें

    Rajkummar rao, stree 2 Photo Credit Instagram
    Rajkummar rao, stree 2 Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव कर रहे हैं 'स्त्री 2' की शूटिंग
    2. एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की नई तस्वीर
    3. यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी

    नई दिल्ली, जेएनएन। Stree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' तो आपको याद ही होगी। साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। ऐसे में मेकर्स इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों 'स्त्री 2' का एलान हो गया था। वहीं अब फिल्म के लीड एक्टर्स श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है।

    श्रद्धा और राजकुमार राव कर रहे है 'स्त्री 2' शूटिंग

    सोमवार को राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर संग एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा पिंक सूट पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में श्रद्धा ने अपनी एक उंगली अपने गालों पर रखी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राजकुमार ब्लैक शर्ट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं।

    श्रद्धा की तरह ही राजकुमार भी अपने होठों पर एक उंगली रखे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष।’ इस पोस्ट के बाद फैंस भी एक्साइटेड हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हम आप दोनों को एक साथ देखकर बहुत एक्साइटेड हो रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है।’

    View this post on Instagram

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    जानें कब रिलीज होगी फिल्म

    बता दें, फिल्म राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'स्त्री 2' का ऐलान हो चुका है। स्त्री 2 फिल्म स्त्री की रिलीज के छह साल बाद 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    क्या है स्त्री की कहानी

    अमर कोशिश के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री की कहानी चंदेरी गांव पर आधारित हैं, जहां लोग एक स्त्री के डर में जीवन जीते नजर आते हैं। वो महिला त्योहारों की रात को पुरुषों पर हमला करती है, लेकिन विक्की अपने दोस्तों के साथ गांव के इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश करता है। अब देखना होगा फिल्म के दूसरे पार्ट में क्या होने वाला है।