Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2 की कहानी में छिपे हैं गहरे राज, Varun Dhawan की भेड़िया 2 से लेकर मुंज्या तक जुड़े तार

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 01:46 AM (GMT+05:30)

    हॉरर कॉमेडी स्त्री के सीक्वल के लिए फैंस पिछले 6 साल से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और चदेंरी में सरकटे के आतंक के साथ स्त्री 2 (St ...और पढ़ें

    आपस में जुड़ सकती है स्त्री भेड़िया और मुंज्या की कहानी (Photo Credit-X)
    आपस में जुड़ सकती है स्त्री भेड़िया और मुंज्या की कहानी (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी स्त्री 2
    2. 6 साल के लंबे इंतजार के बाद आया स्त्री का सीक्वल
    3. स्त्री 2 में दिखा भेड़िया एक्टर वरुण धवन का कैमियो

    एंटरनेटमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता दिनेश विजान ने साल 2018 में स्त्री फिल्म से हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की शुरुआत की, जिसमें समय के साथ-साथ भेड़िया (Bhediya) और मुंज्या (Munjya) की भी एंट्री हुई, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

    अब मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर कॉमेडी की पेशकश के तौर पर स्त्री 2 (Stree 2) सिनेमाघरों में आ गई है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर जैसे कई कलाकारों से सजी इस मूवी में वरुण धवन (Varun Dhawan) का कैमियो दिखाया गया है। साथ ही फिल्म कहानी अपने आप में कई गहरे राज छिपाए हुए है, आइए इस लेख में जानते हैं। 

    स्त्री 2 की कहानी में गहरे राज 

    • वरुण धवन का भेड़िया अवतार स्त्री 2 में भी देखने को मिला है, जो चंदेरी के जर्नादन यानी जना (अभिषेक बनर्जी) से जुड़ा होता है। क्लाईमैक्स सीन में किस तरह से भेड़िया की धमाकेदार एंट्री होती है, वो आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।

      स्त्री 2 के एंड में वरुण धवन भेड़िया पार्ट 2 की कहानी को लेकर हिंट देते हुआ जना से कहते हैं कि दिल्ली नहीं हो जाऊंगा वहां खून पीने वाले लोग रहते हैं। यानी उन्होंने इशारा किया है भेड़िया 2 (Bhediya) में वैम्पायर का खौफ दिखाया जा सकता है। 

    • अगर आपने मुंज्या को देखा होगा तो अंत में भेड़िया की झलक भी देखी होगी। वही सीन स्त्री 2 में डाला गया है, जब भास्कर को ढूढ़ते हुए जना जंगलों में उन्हें कपड़े देने जाता है। 

    • चदेंरी की चुडैल यानी स्त्री और श्रद्धा कपूर के रिश्ते के राज से स्त्री 2 में पर्दा उठ गया है। दरअसल श्रद्धा फिल्म में स्त्री की बेटी होती हैं। 

    • अक्षय कुमार का कैमियो भी स्त्री 2 में दिखाया गया है और सरकटे दानव के वंशज दिखाए गए हैं। 

    इन कुछ प्वाइंट्स को जानने के बाद स्त्री 2 को देखने के लिए यकीनन तौर पर आपकी भी एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाएगी। 

    पार्ट 3 तक जाएगी स्त्री की कहानी

    इस बात का पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि स्त्री एक सफल फ्रेंचाइजी के तौर पर आगे बढ़ती दिखेगी। स्त्री 2 के बाद आने वाले समय में फैंस को श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस हॉरर कॉमेडी का तीसरा पार्ट भी देखने को मिलेगा। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Prediction: 'स्त्री' बदलेगी बॉक्स ऑफिस की किस्मत? पहले दिन छप्परफाड़ कमाई की उम्मीद

    खबरें और भी