Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stree 2: वरुण धवन ने पूरी की 'स्त्री 2' की शूटिंग? Shraddha Kapoor की फिल्म में निभा सकते हैं ये किरदार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 10 Feb 2024 04:57 PM (GMT+05:30)

    Stree 2 अमर कौशिक के निर्देशन में बनी और दिनेश विजन द्वारा निर्मित स्त्री फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट हुआ था। अब जल्द ही इस मूवी का सीक्वल आने वाला है ...और पढ़ें

    वरुण धवन ने की स्त्री 2 की शूटिंग? (Photo Credit: Instagram)
    वरुण धवन ने की स्त्री 2 की शूटिंग? (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर के साथ इस मूवी में वरुण धवन भी दिखाई दे सकते हैं।

    वरुण धवन ने स्त्री 2 की शूटिंग?

    दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार, वरुण धवन ने हाल ही में 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर के साथ एक कैमियो अपियरेंस के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। वरुण 'स्त्री 2' में भेड़िया की भूमिका निभा सकते हैं, जो इन सभी ब्रह्मांडों के बीच एक क्रॉसओवर का हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वरुण ने मुंबई के एक स्टूडियो में श्रद्धा के साथ अपने सीक्वेंस की शूटिंग कर ली है।

    यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi के साथ Stree 2 के सेट पर हुआ कुछ ऐसा, अभिनेता ने ले लिया काम से ब्रेक

    फिल्म में उनकी भूमिका भेड़िया 2 के लिए आधार तैयार करेगी, जो उसी ब्रह्मांड का एक हिस्सा है। अभिनेता ने शूटिंग के लिए अपने दोस्त और निर्माता दिनेश विजान को दो दिन अलॉट किए थे। कथित तौर पर, भेड़िया 2 की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है और यह वहीं से शुरू होगी जहां स्त्री 2 खत्म होगी। फिलहाल, स्त्री 2 की शूटिंग चल रही है।

    कब रिलीज होगी 'स्त्री 2'

    श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी और दिनेश विजन द्वारा निर्मित 'स्त्री' सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इसके बाद साल 2022 में वरुण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया आई, जिसमें कृति सेनन सह-कलाकार थीं। यह मूवी भी हिट हुई थी।

    खबरें और भी

    ऐसे में अब दोनों के सीक्वल जल्द आने वाले हैं। स्त्री 2 और भेड़िया 2 दोनों ही इस कहानी को जारी रखेंगे।

    यह भी पढ़ें: Stree फिल्म की शूटिंग के दौरान हॉन्टेड किले में हुई थी ऐसी घटना, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे