Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्रैफिक में फंसीं तो Kajol ने गाड़ी में किया ये काम, वीडियो देख यूजर बोले- 'पैसा बचा रही हो'

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 04:14 PM (IST)

    Kajol Video एक्टेस काजोल ( Kajol) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी वीडियो या तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही ...और पढ़ें

    काजोल का वीडियो ( Photo Credit Instagram)
    काजोल का वीडियो ( Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. काजोल ने शेयर किया अपना नया वीडियो
    2. मुंबई ट्रैफक में फंसने के बाद किया ऐसा काम
    3. जल्द फिल्म दो पत्ती में नजर आएगी एक्ट्रेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि एक अच्छी मां और यू कहें कि मल्टी-टास्किंग वुमन में से एक हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह औरतों को एक खास मैसेज भी दे रही हैं कि कैसे वह समय का उपयोग किया जा सकता है।

    दरअसल, काजोल (Kajol) ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर सोमवार को शेयर किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री एक साथ दो काम करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो देखने के बाद फीमेल फैंस काजोल की तारीफ कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Tanishaa Mukerji Birthday: काजोल ने बहन तनीषा को बेहद प्यारे अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा ये खास मैसेज

    काजोल का वीडियो वायरल

    काजोल  (Kajol) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर वह मुंबई के ट्रैफिक में फंस जाती हैं तो क्या करती हैं। इस वीडियो में अदाकार गाड़ी में बैठकर बुनाई करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- ''एक ही समय में क्रोशिया और बैकसीट ड्राइविंग।'' ये पहली बार नहीं है जब काजोल ने इस तरह का वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले भी वह अपनी बुनाई के वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    फैंस कर रहे हैं कमेंट्स

    एक यूजर ने लिखा, यह अब तक मैंने देखी सबसे अच्छी रील है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत पहले आप कुछ खट्टी कुछ मीठी की शूटिंग के लिए नासिक आए थे और मैं आपसे मिलने आया था और मुझे अच्छी तरह याद है, आप शॉट्स के बीच में बैठे थे और बुनाई कर रहे थे। तीसरे यूजर ने लिखा, पैसा बचा रही हो... खुद ही बुन कर। एक अन्य यूजर ने लिखा- काजोल हर क्षेत्र में माहिर हैं।

    बेटे के लिए बनाती हैं स्वेटर

    काजोल का ये शोक सालों पुराना है। वह अक्सर अपने और अपने बच्चों के लिए बुनाई करती रहती हैं। साल 2021 में क्रिसमस फेस्टिवल के मौके पर काजोल ने बेटे युग के लिए एक स्वेटर बुना था, जिसे उन्होंने क्रिसमस के दिन पहना भी थी। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

    खबरें और भी

    काजोल का वर्क फ्रंट

    यह भी पढ़ें- Do Patti Teaser: खाकी वर्दी पहन सच की तलाश कर रहीं काजोल, कृति की बोल्डनेस में छिपा है 'सबूत'

    वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द 'दो पत्ती' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में काजोल के आलावा कृति सेनन, शाहीर शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'दो पत्ती' कृति सेनन, कनिका ढिल्लों और नेटफ्लिक्स द्वारा निर्मित है। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है।