विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश के बीच ‘SOTY 2’ की शूटिंग करते दिखे टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 18 Jun 2018 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 07:50 AM (IST)

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बनने वाली फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ इस साल 23 नवंबर को रिलीज़ होगी।

बारिश के बीच ‘SOTY 2’ की शूटिंग करते दिखे टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया, देखें तस्वीरें
बारिश के बीच ‘SOTY 2’ की शूटिंग करते दिखे टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया, देखें तस्वीरें

मुंबई। हाल के वर्षों में बॉलीवुड में हिट फ़िल्मों का सिक्वल्स बनना अब आम हो गया है। इसी कड़ी में इन दिनों साल 2012 में आई फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ के सिक्वल्स यानी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 2’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है! इस बीच रविवार को टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान कैमरे में कैद हुए!

जैसा कि आप जानते हैं करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 2’ को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। रविवार को मुंबई में रुक- रुक कर दिन भर बारिश होती रही और इसी दौरान ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 2’ की शूटिंग भी होती रही, जिनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं जबकि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और नवोदित अभिनेत्री तारा सुतारिया इस फ़िल्म से अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू कर रही हैं। आप देख सकते हैं शूटिंग के दौरान अनन्या कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। अनन्या भी तमाम स्टार डॉटर्स की तरह बेहद पॉपुलर हैं और हाल ही में उनके डैड चंकी पांडे एक इंटरव्यू में बड़े ही कॉन्फिडेंट के साथ कह चुके हैं कि अनन्या एक्ट्रेस बनने के लिए ही पैदा हुई है। बहरहाल, बता दें कि पिछले दिनों मसूरी में इस फ़िल्म की शूटिंग के समय अनन्या का एक छोटा सा एक्सीडेंट भी हो गया था। राहत की बात यह रही कि उनें ज्यादा चोट नहीं आई! दरअसल उनकी कार एक पेड़ से टकरा गयी थी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं अनन्या कितनी कूल और रिलैक्स नज़र आ रही हैं! 

यह भी पढ़ें: परमाणु के बाद जॉन अब्राहम ने की ‘RAW’ की शूटिंग शुरू, देखें तस्वीर

आपको याद होगा कि साल 2012 में आई ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जबरदस्त सफ़ल फ़िल्म रही थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज ये तीनों स्टार्स काफी कामयाब हैं और कहीं न कहीं अनन्या को भी इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें होंगी! बताया जा रहा है कि ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ में एक फीमेल और दो मेल लीड आर्टिस्ट की बजाय दोनों की बराबर संख्या रहेगी। बहरहाल, टाइगर और तारा कुछ इस अंदाज़ में शूटिंग के दौरान देखे गए। हाल ही में टाइगर ने जागरण डॉट कॉम से एक बातचीत में कहा था कि वो इस स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के दूसरे भाग को लेकर प्रेशर में हैं क्योंकि इस फ़िल्म का पहला भाग सुपरहिट रहा था और यह पहली बार है, जब वो करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं। टाइगर की माने तो वो इस वक्त एक्साइटेड भी हैं और थोड़े नर्वस भी फील कर रहे हैं।

तारा सुतारिया के करियर के लिए भी ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ फ़िल्म एक बड़ा मौका है और वो चाहेंगी कि इस फ़िल्म से वो एक छाप छोड़ सकें। बता दें कि हाल ही में इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हो रही थी और अब फिलहाल इस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है। हालांकि, इस फ़िल्म का ज़्यादातर हिस्सा उत्तराखंड में फ़िल्माया जाना है! 

यह भी पढ़ें: कभी बॉलीवुड ही नहीं देश तक छोड़कर चलीं गई थीं मीनाक्षी शेषाद्री, अब दिखती हैं ऐसी

गौरतलब है कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ इस साल 23 नवंबर को रिलीज़ होगी। ये वो समय होगा जब आमिर ख़ान की ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ रिलीज़ हो चुकी होगी और शाह रुख़ ख़ान की ‘ज़ीरो’ आने वाली होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।