यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Subhash Ghai birthday bash: सुभाष घई की पार्टी में पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, सलमान खान ने खिलाया केक
Subhash Ghai birthday bashइंडियन फिल्म इंडस्ट्री को परदेस और ताल जैसी क्लासिकल फिल्में देने वाले सुभाष घई ने हाल ही में अपना 78वां जन्मदिन मनाया। निर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Subhash Ghai birthday bash:सुभाष घई को फिल्म जगत में काफी समय हो चुका है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान से लेकर संजय दत्त और शाह रुख खान सहित कई सुपरस्टार एक्टर्स के साथ काम किया है।
उनके निर्देशन में बनी परदेस और ताल जैसी फिल्में आज भी लोग टेलीविजन पर बड़े ही चाव से देखते हैं। हाल ही में फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे।
सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या तक पार्टी में हुए शामिल
निर्देशक सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जामवाड़ा लगा। निर्देशक की परदेस फिल्म से अपनी शुरुआत करने वालीं महिमा चौधरी जहां सुभाष घई की पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची, तो वहीं पार्टी में कम नजर आने वालीं जया बच्चन ने भी अपनी मौजूदगी से निर्देशक की बर्थडे पार्टी में जान भर दी।
इसके अलावा इस पार्टी की रौनक को बढ़ाने के लिए सलमान खान भी शामिल हुए और उनके चेहरे पर अलग खुशी देखने को मिली। सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में सलमान खान, जया बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में शिरकत की। इन सितारों के अलावा सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में जैकी श्रॉफ का भी स्वैग देखने को मिला।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सुभाष घई ने सलमान संग मिलकर काटा केक
सुभाष घई ने सलमान खान संग मीडिया के सामने सिर्फ कैमरे के लिए पोज ही नहीं दिए, बल्कि अपने 78वें जन्मदिन का केक भी काटा। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सलमान और सुभाष घई की केक कटिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस दौरान सलमान खान काफी मजाक-मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने केक सुभाष घई को खिलाया।
आपको बता दें कि एक समय ऐसा था, जब सलमान खान ने खुलेआम सुभाष घई को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान ने ये खुद खुलासा किया था कि वह सुभाष घई की हरकत से चिढ़ गए थे, इसलिए उन्होंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, बाद में पिता सलीम खान के समझाने के बाद उन्होंने माफी मांगी।