Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suhana Khan और शनाया कपूर ने की केंडल जेनर से मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 08:07 AM (IST)

    Suhana Khan And Kendall Jenner सुहाना खान और शनाया कपूर ने शनिवार को मशहूर अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर कुछ ...और पढ़ें

    Suhana Khan, Shanaya Kapoor, Kendall Jenner, Dubai, Suhana Khan and Kendall Jenner
    Suhana Khan, Shanaya Kapoor, Kendall Jenner, Dubai, Suhana Khan and Kendall Jenner

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Suhana Khan And Kendall Jenner: सुहाना खान और शनाया कपूर इस साल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। डेब्यू से पहले ही सुहाना और शनाया की फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेसेज से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग इन्हें फॉलो करते हैं। इन दिनों ये बेस्ट फ्रेंड दुबई में एक पार्टी की हिस्सा बनी, जिसमें दोनों की मुलाकात मशहूर अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) से हुई। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    सुहाना और शनाया ने केंडल जेनर से की मुलाकात

    शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस शानदार शाम की कुछ तस्वीरें शेयर की है। पार्टी में केंडल जेनर से मुलाकात की खुशी उनके चेहरे में साफ नजर आ रही है। खबरों की माने तो ये सेलेब्स दुंबई में एक लग्जरी होटल की लॉन्च पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान सुहाना खान पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। जबकि शनाया कपूर रेड स्ट्रैपलेस ड्रेस में जलवा बिखेरती दिखाई दी, तो वहीं केंडल ऑलिव ग्रीन ड्रेस में नजर आई।

    कौन हैं केंडल जेनर

    बता दें, केंडल जेनर अमेरिका की मॉडल किम कार्दशियन की छोटी बहन हैं। केंडल जेनर अमेरिका की मशहूर हस्तियों में से एक हैं। केंडल जेनर की गिनती अमेरिका की रनवे मॉडल्स में होती है।  केंडल जेनर उस समय काफी सुर्खियों में थीं, जब उन्होंने 'लव' मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उनके इस फोटोशूट की काफी चर्चा हुई थी।

    शनाया कपूर और सुहाना खान का डेब्यू

    ये दोनों स्टार किड्स शनाया कपूर और सुहाना खान जल्द अपनी अपनी फिल्मों में नजर आने वाली है। सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    खबरें और भी

    तो वहीं, शनाया जाने माने डायरेक्टर करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म बेधड़क में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले हैं। इसे शशांक खेतान द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।