यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mouni Roy Latest Photos: पेरिस की सड़कों पर मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा, व्हाइट मिडी ड्रेस में नजर आई एक्ट्रेस
Mouni Roy Latest Photos बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीड ...और पढ़ें

HighLights
- व्हाइट ड्रेस में मौनी रॉय ने बरपाया कहर
- मौनी रॉय के लेटेस्ट फोटोज देख फैंस हुए खुश
- सुल्तान ऑफ दिल्ली में नजर आएंगी मौनी रॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mouni Roy Pics: खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी टीवी शो 'नागिन' से मिली। एक्टिंग के साथ-साथ मौनी अपने ड्रेसिंग को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिर चाहें एथनिक ड्रेस हो या वेस्टर्न कपड़े मौनी हर किसी में कहर बरपाती हैं।
एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां वो अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पेरिस ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नाईट व्यू की इन तस्वीरों में मौनी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरें पर फैंस भी जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Mouni Roy Birthday: 'तुमने मेरी जिंदगी बदल दी' मौनी रॉय के बर्थडे पर दिशा पाटनी ने लुटाया प्यार, देखें पोस्ट
पेरिस में मौनी ने बरपाया कहर
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये फोटो पेरिस की हैं, जहां एक्ट्रेस अपने पति और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने गई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी व्हाइट कलर की डीप नेकलाइन वाली मिडी ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग बूट्स पहने और पर्स भी कैरी किया। फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे मौनी पेरिस की गलियों में पेड़ के नीचे खड़े होकर अपना सिजलिंग लुक दिखा रही हैं।
दोस्तों के साथ मनाया था प्री बर्थडे
मौनी ने अपना बर्थडे आने से कुछ समय पहले ही दोस्तों के साथ अपना प्री जन्मदिन मनाया था। इस पार्टी में उनके साथ दिशा पाटनी और सोनम बाजवा दिखाई दी थीं। बता दें कि मौनी रॉय ने अपने कैरियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उन्होंने इस सीरियल में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था और इससे उन्हें काफी पॉप्युलैरीटी भी मिली।
खबरें और भी
इसके बाद एक्ट्रेस ने को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' के जरिए बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके साथ ही मौनी रॉय ने केजीएफ में भी एक डांस नंबर भी किया था।