Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    58 साल पुराना वो गाना जिसने सिखाई आशिकों को मोहब्बत, मोहम्मद रफी और Suman Kalyanpur की आवाज में बना हुआ है कल्ट

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 08:53 AM (GMT+05:30)

    Suman Kalyanpur और मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना वो गाना जो आज भी कल्ट बना हुआ है और ...और पढ़ें

    58 साल पुराना गाना बना हुआ है कल्ट

    58 साल पुराना गाना बना हुआ है कल्ट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन सिंगर सुमन कल्याणपुरी का 89 की साल की उम्र में निधन हो गया लेकिन वे अपने पीछे संगीत की बड़ी विरासत छोड़कर गई हैं। कभी लोगों की इनकी आवाज लता मंगेशकर की तरह लगती थी, हालांकि वे इस बात से थोड़ा असहज महसूस करती थीं। लेकिन 60-70 के दशक में वे बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर बनकर उभरीं।

    Suman Kalyanpur ने बॉलीवुड में लगभग 740 गानों को अपनी आवाज दी जिनमें से उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ 140 गानों में डुएट किया। इस जोड़ी का एक गाना काफी पॉपुलर हुआ और आज भी कल्ट बना हुआ है।

    58 साल बाद भी बना हुआ है कल्ट

    यह गाना 1968 में रिलीज हुई फैमिली कॉमेडी फिल्म ब्रह्मचारी का है जिसमें शम्मी कपूर, प्राण और मुमताज थे। इस फिल्म के गाने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे (Tere Mere Pyar ke Charche)। इस हिट सॉन्ग में मोहम्मद रफी और सुमन कल्याणपुरी ने आवाज दी थी।

    lata mangeshkar (25)

    यह भी पढ़ें- 'तुमने पुकारा और हम चले आए…' मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    उस वक्त यह गाना काफी पॉपुलर हुआ और आज भी यह गीत कल्ट बना हुआ है। उनके कुछ आईकॉनिक और टाइमलेस डुएट में 'ना ना करते प्यार तुम्ही से', 'तुमने पुकारा और हम चले आए', 'आजहूं ना आए बलमवा', 'इतना है तुमसे प्यार मुझे' शामिल हैं। सुमन कल्याणपुर और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने लगभग 140 गानों के लिए डुएट किया।

    suman (2)

    89 की उम्र में सुमन कल्याणपुर का निधन

    सुमन कल्याणपुर का 89 की उम्र में 31 मई 2026 को निधन हो गया। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, अंगिका, भोजपुरी, राजस्थानी, ओडिया और पंजाबी जैसी कई अन्य भाषाओं की फिल्मों के लिए भी गीत रिकॉर्ड किए। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके गाने फैंस के दिलों में हमेशा एक खास जगह रखेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जब लोग Suman Kalyanpur को समझ लेते थे लता मंगेशकर, 'स्वर साम्राज्ञी' से तुलना पर छलका था सिंगर का दर्द