यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunidhi Chauhan ने अरिजीत सिंह को बताया म्यूजिक का स्टूडेंट, कहा - वो हर चीज को अपना लेते हैं
अरिजीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। सिंगर इतने विनम्र इंसान हैं कि इंडस्ट्री के अन्य सिंगर उनकी तारीफ करते ...और पढ़ें

HighLights
- सुनिधि ने कहा खुद से प्यार नहीं करते अरिजीत
- यूके कॉन्सर्ट करना पड़ा पोस्टपोन
- ठीक नहीं है सिंगर की तबियत
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अरिजीत सिंह की आवाज के कई दीवाने हैं। रूह में उतरने वाली अपनी आवाज से सिंगर ने लाखों दिलों पर कब्जा कर रखा है। शायद यही एक वजह है कि उनके गाने हमेशा चार्टबीट पर टॉप पर रहते हैं। इन सबके अलावा सिंगर के बारे में एक और चीज खास है और वो है उनका विनम्र स्वभाव और कला के प्रति उनका समर्पण जो उन्हें औरों से अलग बनाता है। ये बात सिर्फ हम ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में उनके अन्य फैंस भी कहते हैं।
किसी से फर्क नहीं पड़ता
हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में सुनिधि चौहान ने अरिजीत के बारे में कई बातें बोलीं। सुनिधि ने बताया कि अरिजीत सिंह उस समय भी घर जैसा फील करते हैं और कंफर्टेबल होते हैं जब वो कंसर्ट कर रहे होते हैं और लाखों करोड़ों फैंस से घिरे होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि वो अपने संगीत में इतने डूब हुए हैं कि उन्हें अपने आसपास से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें: Sunidhi Chauhan और सोनू निगम से डबल फीस चार्ज करता है ये सिंगर, लग्जरी लाइफ से रहता है कोसों दूर
सिंगर ने बताया कि अरिजीत अभी भी एक स्टूडेंट हैं और लगातार म्यूजिक सीखते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ये अरिजीत की वर्सेटैलिटी ही है कि वो जो गाना गाते हैं उसे अपना बना लेते हैं। उन्हें खुद को सेल्फ-ग्लोरिफाई करना पसंद नहीं है। यही चीज उन्हें जमीन से जुड़े रहने और संगीत के प्रति अपने प्यार पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।
कैंसिल करना पड़ा कंसर्ट
बता दें कि अरिजीत सिंह का 11 अगस्त को यूके में कंसर्ट था। हालांकि प्लेबैक सिंगर की तबियत ठीक ना होने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नोट शेयर कर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है। इस नोट में उन्होंने फैंस से माफी मांगी और बताया कि अब यह शो सितंबर में होगा।