Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वह एक्टिंग में किल कर देगा...', Border 2 के इस एक्टर को मिला सुनील शेट्टी का साथ

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 05:35 PM (IST)

    सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन के किरदार को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' के बाद वरुण पर सवाल उठ ...और पढ़ें

    बॉर्डर 2 के इस एक्टर के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी/ फोटो- Instagram

    बॉर्डर 2 के इस एक्टर के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सुनील शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन का किया समर्थन

    2. वरुण को 'घर कब आओगे' गाने पर ट्रोल किया गया था

    3. सुनील शेट्टी ने कहा इमेज खराब करना आसान है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस वॉर ड्रामा के गानों से लेकर टीजर और ट्रेलर तक, सब कुछ फैंस को खूब पसंद आया है। अब दर्शकों को बस इंतजार है तो इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का।

    जहां एक तरफ सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी को 'बॉर्डर' के सीक्वल में देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं उन्होंने फिल्म के एक और एक्टर को सपोर्ट किया है। 'अन्ना' ने दर्शकों को यकीन दिलाया है कि जब वह एक्टर स्क्रीन पर आएगा, तो सबके छक्के छुड़ा देगा। आखिर कौन है वह एक्टर? चलिए आपको बताते हैं।

    वह एक शानदार एक्टर है- सुनील शेट्टी

    दरअसल, जब से मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज किया है, तब से वरुण धवन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स उन्हें इस गंभीर फिल्म के लिए 'गलत च्वाइस' बता रहे हैं। हालांकि, फिल्म देखे बिना वरुण को बुरा-भला कहने वालों को बॉलीवुड के 'अन्ना' ने अपने करारे जवाब से चुप करा दिया है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 में क्यों नहीं मिली तब्बू को जगह? रिलीज से पहले निर्माता ने बताई बड़ी वजह

    बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, "क्या किसी ने पूरी फिल्म 'बॉर्डर 2' देखी है? नहीं ना! आपने सिर्फ एक झलक देखी है। वरुण धवन फिल्म में बहुत अच्छा काम करेगा, वह एक शानदार एक्टर है। वरुण सिर्फ एक रोल नहीं निभा रहा, वह एक सम्मानित ऑफिसर का किरदार जी रहा है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की थी। मुझे लगता है कि कुछ भी फालतू बोलने से पहले हमें थोड़ा ठहरकर सोचना चाहिए। आज के दौर में किसी को बदनाम करना और उसे नीचा दिखाना बहुत आसान हो गया है।"

    खबरें और भी

    suniel shetty support border 2 varun dhawan  (1)

    आखिर क्यों ट्रोल हो रहे थे वरुण?

    जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि जब 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ, तो वरुण धवन को उनके फेशियल एक्सप्रेशन्स को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। उनके एक्टिंग टैलेंट पर भी सवाल उठाए गए थे। हालांकि, वरुण ने इन सभी ट्रोल्स का जवाब न देकर स्थिति को बहुत ही शांति और शालीनता से संभाला।

    border 2 varun dhawan look  (1)

    रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी जोरों पर है और बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Collection: रिलीज से पहले ही आई सुनामी, 24 घंटे में बिके 53 हजार टिकट, कमाई जानकर डर जाएगा Dhurandhar