यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खून से रंगी कुल्हाड़ी, आंखों में गुस्सा... Suniel Shetty का Kesari Veer से योद्धा लुक हुआ रिवील
Kesari Veer साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जो एक बार फिर इतिहास के पन्नों को खोलती दिखेगी। इस फिल्म में सूरज पंचोली के साथ-साथ सुनील शे ...और पढ़ें

HighLights
- सुनील शेट्टी केसरी वीर में बनेंगे योद्धा
- सूरज पंचोली फिल्मों में कर रहे हैं कमबैक
- प्रिंस धीमान कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नादानियां के बाद सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) दमदार अवतार में बड़े पर्द पर वापसी करने जा रहे हैं। वेब सीरीज और ओटीटी मूवीज के बाद अभिनेता एक बार फिर सिनेमाघरों में दम दिखेगा। आगामी फिल्म केसरी वीर (Kesari Veer) से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है जिसमें वह कमाल के लग रहे हैं।
केसरी वीर की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। सूरज पंचोली स्टारर फिल्म में सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिका है। वह फिल्म वेगदा जी की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता का पहला लुक सामने आया है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है।
सुनील शेट्टी का पहला लुक आउट
25 अप्रैल को मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील शेट्टी का केसरी वीर से लुक शेयर किया है। पोस्टर में अभिनेता हाथ में खून से रंगी कुल्हाड़ी लिए हुए हैं। गले में रुद्राक्ष और सिर पर पगड़ी पहने चीख कर युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "वेगदा जी एक महान योद्धा और सोमनाथ की लड़ाई का एक शक्तिशाली योद्धा।"
यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack के बाद सिंगर Arijit Singh ने कैंसिल किया अपना कॉन्सर्ट, दर्शकों को लौटाया गया पैसा
सुनील शेट्टी को योद्धा के रूप में देख फैंस खुश
सुनील शेट्टी योद्धा के लुक में बहुत ही दमदार लग रहे हैं। उनका लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कहा, "लेजेंड लौट आया। अब और इंतजार नहीं कर सकता हूं।" एक ने लिखा, "बैंग के साथ वेगदा जी आ रहे हैं।" एक ने कहा, "क्या लुक है वेगदा जी।" एक ने कहा, "मैं इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।" कुछ ने उन्हें फायर बुलाया है।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी केसरी वीर?
प्रिंस धीमान के निर्देशन में बन रही ऐतिहासिक फिल्म केसरी वीर को कनुभाई चौहान ने बनाई है। फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली, विवेक ओबरॉय और आकांक्षा शर्मा हैं। यह फिल्म 16 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले वीर हमीरजी गोहिल पर आधारित है जो तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़े थे।
यह भी पढ़ें- Phule X Review: विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'फुले', जनता के नजरिए से फिल्म पास या फेल!