Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suniel Shetty House Inside Video: पहली बार सुनील शेट्टी ने दिखाई अपने आलीशान बंगले की झलक, हर कोना है बेहद खास

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 03:52 PM (IST)

    आपको बता दें कि सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी को लेकर खबरों में हैं। सुनील की बेटी अथिया क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लेने ...और पढ़ें

    Photo Credit : Suniel Shetty Photo Asian Paints youtube Screenshot
    Photo Credit : Suniel Shetty Photo Asian Paints youtube Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suniel Shetty Khandala House Inside Video: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं जो बेहद ही लग्जरियस लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं। सुनील बेहद ही आलीशान जिंदगी जीते हैं। सुनील के पास कई महंगी गाड़ियों के साथ बेहद ही आलिशान घर भी हैं, लेकिन उनका खंडाला वाला बंगला किसी महल से कम नहीं है। सुनील के इस घर की कई बार झलक देखने को मिली है, लेकिन पहली बार उनके घर का इनसाइड वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप सुनील शेट्टी के घर का एक-एक कोना देख सकते हैं, जो वाकई में किसी सपनों के महल से कम नहीं है।

    यहां देखें सुनील के घर 'जहान' के अंदर एक झलक

    सुनील शेट्टी जहां इन दिनों अपनी बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, अब इसी बीच उनके खंडाला वाले घर का वीडियो भी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनका घर एक पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है। उनके इस घर से आप नेचर का पूरा आनंद ले सकते हैं। वहीं, सुनील के घर में भी हरियाली का पूरा ध्यान रखा गया हैं

    मिट्टी के रंगों का मिश्रण देखने के मिलगा घर में

    सुनील शेट्टी का खंडाला वाला एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। उनका घर, मिट्टी के रंगों का मिश्रण है। ये घर आलीशान हरियाली के बीच मौजूद होने की वजह से नेचर के काफी करीब महसूस होता है। बाहर ही नहीं बल्कि घर के अंदरूनी हिस्सों को भी पौधों से सजाया गया है। सुनील का ये घर हरियाली के साथ-साथ ग्लास विंडो, डोर, ऊंची छत, इंटीरियर-एक्सटीरियर डिजाइन और मिट्टी से बने आइटम्स से डेकोरेट किया हुआ है।

    घर के अंदर ही खूबसूरत सा नहर

    सुनील शेट्टी अपने घर के बारे में बताते है कि उन्हें नेचर से बेहद प्यार है। उन्हें अच्छा लगाता है कि उनके घर में काफी पेड़ पौधे हों। इसके साथ ही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील एक लकड़ी के बने पुल पर खड़े हैं और उनके नीेच से नहर बह रही है। वहीं घर पर ज्यादातर चीजें काफी एनटीक होने के साथ नेचर के करीब और ऑर्गेनिक हैं।

    खबरें और भी