विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये मेरे लिए डरावना...' क्यों पहली बार Akshay Kumar को देखकर शॉक्ड हो गए थे Suniel Shetty, कहा - 'आज तक नहीं भूला'

Published: Sun, 11 May 2025 04:38 PM (IST)

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। तभी से दोनों काफी ...और पढ़ें

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी साथ में (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बहुत अच्छे दोस्त हैं अक्षय कुमार और सुनील
  2. फिल्म मोहरा में साथ किया था काम
  3. कैसी थी दोनों की पहली मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार काफी लंबे समय से बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने हेरा फेरी, वक्त हमारा है, धड़कन, मोहरा, पहचान जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार का चेहरा उन्हें अपने किसी की याद दिलाता है।

सुनील शेट्टी के कजिन की हो गई थी मौत

सुनील शेट्टी ने बताया कि ये उनके लिए एक तरीके से बहुत डरावना अनुभव भी था। सुनील ने बताया कि अक्षय कुमार की शक्ल उनके एक कजिन से मिलती थी जिसकी कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। उसकी उम्र 27 से 28 साल थी। उस शख्स की बॉडी लैंग्वेज अक्षय कुमार से काफी मिलती जुलती थी।

यह भी पढ़ें: कहां गुम हैं Suniel Shetty की बॉर्डर वाली हीरोइन? फिल्मी खानदान भी नहीं बना पाया सुपरस्टार

कैसे मिला था एक्टर को पहला मॉडलिंग ब्रेक

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की मुलाकात साल 1993 में वक्त हमारा के सेट पर हुई थी। रेडियो नशा से बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, मैं पहली मिटिंग नहीं भूल सकता। उलास नाम से मेरा एक कजिन था जिसने मेरी फोटोज भेजी थीं जिसकी वजह से मुझे अपना पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिला था। उसी समय उसकी एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई और मैंने उसे हमेशा के लिए खो दिया।

अक्षय कुमार से मिलती थी कजिन की शक्ल

इसके बाद जब मेरी मुलाकात अक्षय कुमार के साथ हुई तो पहली मुलाकात में कुछ सेकेंड के लिए मुझे लगा जैसे वहीं मेरे सामने खड़ा हो। मुझे लगा कि उसकी बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल वैसी ही थी, क्लीन-शेव्ड लुक,अच्छा दिखने वाला लड़का और लंबा। पहली बात जो मैंने अक्षय से कही, वह यह थी कि तुम मुझे मेरे भाई की याद दिलाते हो, जिसे मैंने एक दुर्घटना में खो दिया है।"

सुनील ने आगे कहा कि यह मेरे लिए डरावना है क्योंकि मुझे हर दिन आपके साथ बैठकर काम करना पड़ता है क्योंकि जब भी मैं आपको देखूंगा, मुझे आपकी याद आएगी और हुआ भी ऐसा ही। अक्षय से बड़ा मस्तीखोर कोई नहीं है इस दुनिया में।"

यह भी पढ़ें: 'मान ही नहीं रही थीं अथिया...'Evaarah नाम के लिए KL Rahul ने पत्नी को किया राजी, बोले- 'बहुत मुश्किल से'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।