यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अक्षय कुमार संग Suniel Shetty का था छत्तीस का आंकड़ा? दुश्मनी की अफवाहों पर 'अन्ना' ने दिया था मुंहतोड़ जवाब
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) उम्र के इस पड़ाव पर अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फैंस को अक्षय कुमार के साथ ही उनकी ...और पढ़ें

HighLights
- सुनील शेट्टी का आज है बर्थडे
- अक्षय कुमार संग राइवलरी पर दिया था तगड़ा जवाब
- 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने दमदार अभिनय और एक्शन से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज उनका बर्थडे है। अन्ना यानी कि सुनील शेट्टी आज 63 वर्ष के हो गए। उनके लुक्स को देख इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि वह उम्र के इस पड़ाव पर हैं।
सुनील शेट्टी की इंडस्ट्री में कुछ लोगों संग अच्छी दोस्ती है, जिनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम भी शामिल है। दोनों ने साथ में 'हेरा फेरी' में काम किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी। लेकिन कहते हैं कि दो सक्सेसफुल एक्टर्स कभी दोस्त नहीं हो सकते। सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को लेकर भी कुछ ऐसी ही बातें किसी जमाने में हुआ करती थीं।

अक्षय कुमार से राइवलरी के थे चर्चे
आज सुनील शेट्टी का बर्थडे है। इस मौके पर हम बताएंगे कि जब अक्षय कुमार के साथ उनकी राइवलरी के चर्चे तेज थे, तब उन्होंने क्या कहकर अफवाह फैलाने वालों का मुंह बंद किया था। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी दोनों ही 90 के दशक के सुपरस्टार थे। सुनील ने 1992 में 'बलवान' से डेब्यू किया था। जबकि, जिस वक्त वह इंडस्ट्री में आए, अक्षय कुमार ने खुद की ठीक-ठाक पहचान बना ली थी।
यह भी पढ़ें: Border 2 की कहानी के प्लॉट का हुआ खुलासा, निधि दत्ता ने बताया सनी देओल की फिल्म किस पर होगी आधारित
ऐसी चर्चा थी कि सुनील शेट्टी ने करियर के शुरुआती वर्षों में अक्षय को कांटे की टक्कर देना शुरू कर दिया था। हालांकि, सुनील शेट्टी ने इन बातों से हमेशा इंकार किया है। एक मैगजीन के लिए उन्होंने अक्षय कुमार के साथ पोज किया था। उसी साल इन एक्टर्स का एक फोटोशूट ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सुष्मिता सेन के साथ भी हुआ था।
खबरें और भी

राइवलरी पर क्या कहा था सुनील शेट्टी ने?
सुनील शेट्टी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि समस्या उनके और अक्षय के बीच नहीं है। ऐसा लगता है कि समस्या दो अलग-अलग मैगजीन वाली कंपनियों के बीच है। अगर एक मैगजीन अक्की और सुष्मिता को कवरपेज के लिए लेती है, तो दूसरी ऐश्वर्या और मुझे। हमारे लिए पोज करना हमारे प्रोफेशन का काम है। हम इसे काम समझकर पूरा करते हैं।
इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने अक्षय संग अपनी दुश्मनी की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा, ''फैंस इतने बेवकूफ नहीं हैं। वह जानते हैं कि मैजगीन बिजनेस में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ रहती है, वह एक दूसरे से कंपीट कर रही होती हैं। वह हर वो सेंसेशनल स्टफ डालती हैं, जिनसे उनकी कॉपी ज्यादा से ज्यादा बिके। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उसमें जो लिखा है, वह सच ही हो।''