Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Throwback Thursday: Suniel Shetty की शादी में शामिल हुआ था सिर्फ एक एक्टर, बुरे वक्त में मसीहा बने थे 'अन्ना'

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 02:43 PM (IST)

    बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का फिल्मी सफर जितना शानदार रहा है उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही दिलचस्प रही है। उन्होंने अपने डेब्यू के साथ ही गर्लफ्रेंड ...और पढ़ें

    सुनील शेट्टी की शादी में इंडस्ट्री से आया था सिर्फ एक दोस्त/ फोटो- Jagran Graphics
    सुनील शेट्टी की शादी में इंडस्ट्री से आया था सिर्फ एक दोस्त/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. सुनील शेट्टी की शादी में पहुंचा था एक सुपरस्टार
    2. बुरे वक्त में अन्ना ने दिए थे कपड़े और वॉयलट
    3. आज भी सुनील शेट्टी के दिल के सबसे करीब है एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी का 90 के दशक में सिक्का बोलता था। उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'एक और फौलाद' में काम किया था, जो कभी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसके बाद साल 1992 में उनकी फिल्म 'बलवान', आई, जिसमें वह दिव्या भारती के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे।

    एक तरफ जहां बड़े-बड़े एक्टर करियर की शुरुआत में अपनी लव लाइफ का खुलासा करने से भी घबराते हैं, तो वहीं अन्ना ने डेब्यू के साथ ही एक बहुत बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड माना शेट्टी से शादी कर ली थी। इंडस्ट्री में वैसे तो सुनील शेट्टी की काफी पहचान थी, लेकिन उनकी शादी में सिर्फ और सिर्फ एक स्टार ही शामिल हुआ था।

    सिर्फ इस स्टार ने की थी सुनील शेट्टी की शादी अटेंड

    सुनील शेट्टी के इंडस्ट्री में सभी से रिश्ते काफी अच्छे हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब वह किसी भी एक्टर के खिलाफ बोलते हुए दिखाई दिए, लेकिन इसके बावजूद जब सुनील शेट्टी अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी सेलिब्रेट कर रहे थे, तो इंडस्ट्री में उनका सिर्फ एक ही ऐसा दोस्त था, जो उनके साथ खड़ा था। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी में शुमार होने वाले वो सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान है।

    यह भी पढ़ें: डेब्यू से पहले Suniel Shetty ने साइन की थी 40 फिल्में, एक जोड़ी कपड़ों में तीन-तीन सेट पर करते थे शूटिंग

    सलमान खान और सुनील शेट्टी की दोस्ती को दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुद ये बताया था कि सलमान खान उनके अकेले ऐसे दोस्त थे, जो उनकी शादी में आए थे। उन्होंने कहा था, "मेरी शादी में सिर्फ भाई आए थे। वो और सोहेल थे, जो मौजूद थे मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सेलिब्रेशन में"।

    खबरें और भी

    सुनील शेट्टी- सलमान खान (X Account)

    माना शेट्टी को सता रहा था ये डर

    इस इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि डेब्यू के साथ साल 1991 में ही क्यों उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली थी। 

    मुसीबत के समय में सलमान खान के साथ खड़े थे सुनील शेट्टी

    सलमान खान का समय हमेशा से ऐसा नहीं था। जब उनके पिता सलीम खान इंदौर से भागकर मुंबई आए थे, तो उनकी पॉकेट में काफी लिमिटेड पैसे थे। सलमान खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में बताया था कि जब उनके पास पैसे नहीं थे, तो उस समय वह सुनील शेट्टी के स्टोर पर गए थे और अन्ना ने अपने दोस्त को एक शर्ट दी।

    इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी उन्हें अपने घर लेकर गए और उन्होंने सलमान खान को वॉयलेट भी गिफ्ट किया। सुनील शेट्टी की दोस्ती सलमान खान के अलावा साजिद नाडियाडवाला से भी काफी अच्छी है। उन्होंने ही अन्ना के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

    यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे 'हेरा फेरी 3' का होगा धमाका? Akshay Kumar, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिगड़ी फिर जमाएगी रंग