Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hera Pheri के पहले दो शो रहे थे फ्लॉप, सालों बाद Suniel Shetty ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 02:38 PM (IST)

    सुनील शेट्टी 62 साल की उम्र में भी पर्दे पर पूरी तरह से एक्टिव है। एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं। हाल ही में एक डांस शो में जज के किरदार में नज ...और पढ़ें

    Suniel Shetty Film hera pheri (Photo Instagram)
    Suniel Shetty Film hera pheri (Photo Instagram)

    HighLights

    1. घनश्याम बनकर जल्द पर्दे पर वापसी करेंगें सुनील शेट्टी
    2. पहले हेरा फेरी बन गई थी एक डिजास्टर
    3. वेलकम 3 में भी नजर आएंगे अभिनेता

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी का तो हर कोई दीवाना है। इस फिल्म के अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और जल्द तीसरा भी आने वाला है। बीते साल फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

    इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में कल्ट-क्लासिक का दर्जा हासिल किया हुआ है। ये फिल्म प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी। एक बार फिर दर्शकों को जल्द एक बार फिर राजू, बाबूराव और घनश्याम की तीगड़ी देखने को मिलेगी। अब इस फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की है।

    सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी के बारे में बात की

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,  सुनील शेट्टी ने याद किया कि कैसे हेरा फेरी शुरू में अपनी रिलीज के दौरान एक "डिजास्टर" थी। हालांकि, शाम को फिल्म देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। सुनील ने कहा, "हेरा फेरी के पहले दो शो फ्लॉप रहे।

    यह भी पढे़ं- अक्षय कुमार की फिल्म में दिखेगा सुनील शेट्टी का स्वैग, Welcome to The Jungle में निभाएंगे ये किरदार

    एक जम जीरो। यह एक तरह का डिजास्टर था। जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे, तो हम पागलों की तरह हंस रहे थे। क्योंकि, हमें पूरा यकीन था कि ये साल 2000 की हिट फिल्मों में से एक होगी। आगे उन्होंने बताया कि फिल्म ने शाम 6 बजे के बाद सिनेमाघरों में रफ्तार पकड़ी थी।

    खबरें और भी

    बॉर्डर की रिलीज को भी किया याद  

    सुनील शेट्टी ने सनी देओल की स्टारर फिल्म बॉर्डर की रिलीज डेट को भी याद करते हुए कहा कि, ”इस फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ था। कभी-कभी, जिन फिल्मों पर आप सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं, उन्हें देर से रिस्पॉन्स मिलता है.”।  

    सुनील ने आगे बताया कि उस समय बॉर्डर को "डॉक्यूमेंट्री" कहा जाता था। बाद में यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई। बॉर्डर में सनी देओल, कुलभूषण खरबंदा, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, पूजा भट्ट, तब्बू और अन्य कलाकार शामिल थे। 

    एक्टर की आने वाली फिल्में 

    सुनील शेट्टी जल्द 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में नजर आएंगे। 16 साल बाद फिर से ये फिल्म पर्दे पर नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वेलकम 3 में भी नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें-  62 साल की उम्र में Suniel Shetty फिर दिखाएंगे एक्शन का दम, बर्फीली पहाड़ियों से एक्टर का पहला लुक OUT