Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Suniel Shetty ने अभी तक नहीं देखी अहान की Border 2, एक्टर ने मांगी है खास मन्नत

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:38 PM (IST)

    सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अहान शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने अभी तक यह ...और पढ़ें

    बेटे अहान के साथ सुनील शेट्टी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    बेटे अहान के साथ सुनील शेट्टी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अहान शेट्टी ने लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत का रोल निभाया है जोकि नौसेना के अधिकारी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसका खूब प्रमोशन किया गया और अहान शेट्टी को टैग करके लोगों ने खूब रील्स बनाईं।

    लेकिन क्या आपको पता है कि जिस बेटे की मूवी के लिए अन्ना इतना जोश दिखा रहे थे उन्होंने अभी तक ये मूवी देखी ही नहीं है। एक तरफ जहां सुनील शेट्टी की पत्नी मना शेट्टी, बेटी अथिया और दामाद के एल राहुल ने पिछले हफ्ते प्रीमियर पर ही मूवी देख ली थी। वहीं सुनील शेट्टी ने अभी तक ये मूवी देखी भी नहीं है।

    यह भी पढ़ें- 'हमें एक-दूसरे से लड़वाया जा रहा है', Border 2 एक्टर Ahan Shetty ने इस न्यू कमर संग तुलना पर तोड़ी चुप्पी

    सुनील शेट्टी ने मांगी है मन्नत

    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी ने इसके लिए एक खास मन्नत मांगी है। सुनील ने कहा, "मैंने पहले दिन से ही कहा था कि मैं 'बॉर्डर 2' तब तक नहीं देखूंगा जब तक कि यह दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार नहीं कर लेती। मैंने 'अहान' के लिए मन्नत रखी थी। अब तक मैंने इसका एक भी फ्रेम नहीं देखा है। मुझे गलत मत समझिए, मेरा इसको लेकर कोई अहंकार नहीं है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

    सुनील ने आगे कहा, "मैं साढ़े तीन घंटे तक थिएटर के बाहर बैठा रहा, लोगों से मिलता रहा और सभी तारीफें सुनता रहा। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। माना को बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई। फिल्म देखने वाले हर व्यक्ति ने अहान के काम की सराहना की है। मुझे खुशी है कि धुरंधर के बाद एक और हिंदी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।"

    कितना हो चुका है बॉर्डर 2 का कलेक्शन?

    सुनील ने आगे कहा कि वो वरुण धवन, सनी देओल और अहाने के अन्य फ्रेंड्स के साथ ये मूवी देखना पसंद करेंगे। बॉर्डर 2 ने पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। बुधवार को इसने 13 करोड़ का कलेक्शन किया जिससे कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 213 करोड़ रुपये हो गया।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- 40 करोड़ का तंबाकू ऐड ठुकराने पर Suniel Shetty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसी की हिम्मत नहीं हुई...'

    क्या आपको अहान शेट्टी की एक्टिंग अच्छी लगी?