Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya Shetty-KL Rahul: अथिया शेट्टी की विदाई कर भावुक हुए सुनील शेट्टी, बेटी और दामाद के लिए कही ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 12:36 PM (IST)

    Suniel Shetty Shares Heartfelt Note For Newly Wed Couple Athiya Shetty-KL Rahul हाल ही में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल शादी के बंधन ...और पढ़ें

    Suniel Shetty Shares Heartfelt Note For Newly Wed Couple Athiya Shetty-KL Rahul, Instagram
    Suniel Shetty Shares Heartfelt Note For Newly Wed Couple Athiya Shetty-KL Rahul, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suniel Shetty Shares Heartfelt Note For Newly Wed Couple Athiya Shetty-KL Rahul: बेटी अथिया शेट्टी की शादी कर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी बेहद खुश हैं और सातवें आसमान पर हैं। 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के इस खास दिन पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से कई नामी हस्तियां अपना आशीर्वाद देने पहुंची थीं। अब सुनील शेट्टी ने बेटी और दामाद के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया और दोनों के लिए दुआएं मांगी है।

    अथिया- केएल राहुल को कही ये बात

    सुनील शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए सुनील ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखते हुए कहा, "पकड़ने के लिए एक हाथ है और विश्वास करने के लिए एक कारण क्योंकि कभी-कभी सही जगह एक इंसान होता है और सही सामग्री प्यार और विश्वास होते हैं...आप दोनों को बधाई हो और भगवान मेरे बच्चों को आशीर्वाद दें।" सुनील के इस पोस्ट पर अथिया ने रिएक्ट किया और पापा पर प्यार जताते हुए लव यू कमेंट किया।

    अथिया- केएल राहुल की लव स्टोरी

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल लगभग पांच सालों तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद अब हमेशा के लिए हमसफर बन गए हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी और ये मुलाकात दोस्ती से शुरू होकर शादी में बदल गई है। अथिया और केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक छिपाकर रखा था, लेकिन एक्ट्रेस ने भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। स्क्रीनिंग पर अथिया और केएल राहुल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए एक कपल की तरह एंट्री की थी। दोनों के इस अपिरियंस के बाद मीडिया में इनके अफेयर की खबर पक्की हो गई थी।  

    खबरें और भी