Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suniel Shetty को 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड से आते थे फोन, खुद ही करते थे डील

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 28 May 2023 08:59 PM (GMT+05:30)

    Suniel Shetty फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें 90 में दशक में अंडरवर्ल्ड से लगातार फोन आते थे। उन्होंने इस बात क ...और पढ़ें

    Suniel Shetty: सुनील शेट्टी, सुनील शेट्टी न्यूज
    Suniel Shetty: सुनील शेट्टी, सुनील शेट्टी न्यूज

    Suniel Shetty: धारावी बैंक में नजर आए फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी काफी पॉपुलर एक्टर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी सुनील शेट्टी को अंडरवर्ल्ड से फोन भी आते थे। ऐसा 90 के दशक में होता था। जी हां, आपने सही पढ़ा है।

    सुनील शेट्टी को क्या अंडरवर्ल्ड से लगातार फोन आते थे?

    सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड से लगातार फोन आते थे। हालांकि, वह कभी भी इससे डरे नहीं और उन्होंने इसका सामना खुद किया। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड से आनेवाली फोन कॉल को कैसे जवाब दिया। इसपर वो कहते हैं कि वह उनसे उनकी भाषा में ही बात कर अपमानित किया करते थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    सुनील शेट्टी के परिवार को क्या अंडरवर्ल्ड की बात की थी जानकारी?

    सुनील शेट्टी ने कहा कि उनके परिवार को इस बारे में पता नहीं था और ना ही उन्होंने कभी भी इस बारे में उनके बच्चों से चर्चा की। सुनील शेट्टी को पिछली बार 'हंटर: टूटेगा नहीं, तोड़ेगा' में देखा गया था। सुनील शेट्टी फिल्म अभिनेता हैं। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं। इसके अलावा वह कई विषयों पर उनका मार्गदर्शन भी करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ने किस क्रिकेटर से की है शादी?

    हाल ही में, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी फिल्मों के गाने भी काफी पसंद किए जाते थे। सुनील शेट्टी का फेवरेट जॉनर एक्शन था। वह कई एक्शन फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Mischief Green (@mischief_green)

    सुनील शेट्टी जल्द किस फिल्म में नजर आएंगे?

    अभिनेता सुनील शेट्टी जल्द फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका होगी। इसमें अक्षय कुमार और परेश रावल का नाम भी शामिल है।