विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील दत्त का वो बर्थडे गिफ्ट, जिसे उम्रभर नहीं भूल पाएंगे Paresh Rawal, इमोशनल कर देगी वजह

Published: Thu, 30 May 2024 06:00 AM (IST)

परेश रावल (Paresh Rawal) हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जो कई दशकों में अभिनय के ...और पढ़ें

सुनील ने भेजा था परेश रावल को ये गिफ्ट (Photo Credit-Jagran)
सुनील ने भेजा था परेश रावल को ये गिफ्ट (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. परेश रावल का जन्मदिन आज
  2. सुनील दत्त ने दिया था ये खास तोहफा
  3. फिल्म संजू में सुनील दत्त बन चुके हैं परेश रावल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  4 दशक के फिल्मी करियर में परेश रावल (Paresh Rawal) ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। नेगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी रोल तक उन्होंने अपने दमदार अभिनय की छाप हर के जॉनर में बखूबी छोड़ी है। आज 30 मई के परेश का 69 का जन्मदिन मनाया जा रहा है। 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे सुनील दत्त और परेश रावल बर्थडे से जुड़ा एक शानदार किस्सा मौजूद है। जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम होगा। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे सुनील साहब का बर्थडे (Sunil Dutt Letter to Paresh Rawal) गिफ्ट किस तरह परेश के लिए बेहद खास बन गया। 

सुनील दत्त ने भेजा परेश राव को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट

साल 2017 में फिल्म संजू (Sanju) के प्रमोशन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में परेश रावल ने सुनील दत्त की तरफ से मिले स्पेशल बर्थडे गिफ्ट को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था- 2005 में 25 मई को में अमेरिका से मुंबई वापस आया था, क्योंकि फिल्म दीवाने हुए पागल की कुछ शूटिंग बाकी रह गई थी। 

ये भी पढ़ें- Sunil Dutt की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे Sanjay Dutt, 'जादू की झप्पी' के साथ लिखी दिल छू लेने वाली बात

मैंने अपनी पत्नी स्वरूप संपत को घर पर कॉल किया और अपने आने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मुझे बताया कि सुनील दत्त साहब का लेटर आया है आपके लिए, मैंने पूछा क्यों तो उन्होंने बताया कि बर्थडे विश के तौर पर आया है। 

मैं सोच के हैरान था का मेरा जन्मदिन 30 मई को तो इतने दिन पहले कैसे सुनील साहब ने मुझे वो खत लिखा। क्योंकि इससे पहले कभी भी हमने एक दूसरे को कुछ नहीं दिया। हालांकि उसी दौरान फिर सुनील दत्त का देहांत हो गया था। 

संजू के दौरान निर्देशक को बताई लेटर के बात

फिल्म संजू की तैयारियों को दौरान परेश रावल ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को सुनील दत्त के लेटर को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने बताया- जब 12 साल बाद मैं राजकुमार जी के साथ बैठकर संजू पर विचार विमर्श कर रहा था तो उस दौरान मेरी पत्नी का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि सुनील दत्त जी का वो लेटर आज भी पड़ा है,

उसका क्या करना है, मैं काफी हैरान हुआ कि इतने समय बाद भी वह पत्र अपनी सही जगह पर था। तो मैं इसे किसी स्पेशल कनेक्शन से कम नहीं मानता हूं। 

ऑनस्क्रीन परेश रावल बने सुनील दत्त

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त की कहानी को दिखाया गया। इस मूवी में परेश रावल ने सुनील दत्त की भूमिका को निभाया था। जिस सादगी के साथ परेश ने खुद के संजय के पिता के किरदार में ढाला, उसकी आज भी प्रशंसा की जाती है। 

परेश रावल की नई फिल्म का हुआ एलान 

जन्मदिन से पहले परेश रावल के फैंस को स्पेशल तोहफा मिल गया है। दरअसल अभिनेता की अपकमिंग फिल्म का एलान हो गया है, जिसका नाम द ताज स्टोरी है। एक्स अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए परेश ने फिल्म की शूटिंग होने को लेकर अपडेट दिया है, जोकि 20 जूलाई से स्टार्ट होगी। 

ये भी पढ़ें- नरगिस ने राज कपूर के साथ लगाई हिट फिल्मों की झड़ी, फिर क्यों टूटी जोड़ी, इस मूवी के बाद कभी साथ नहीं किया काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।