विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rihanna संग पोज देते दिखे Kapil Sharma और सुनील ग्रोवर, अंबानी फैमिली फंक्शन की इनसाइड फोटो हुई वायरल?

Published: Wed, 06 Mar 2024 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2024 04:06 PM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग फंक्शन में पॉप स्टार रिहाना ने जमकर धूम मचाई। सोशल ...और पढ़ें

रिहाना संग सामने आई कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की अनदेखी फोटो (Photo Credit-Instagram)
रिहाना संग सामने आई कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की अनदेखी फोटो (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. रिहाना संग वायरल कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फोटो
  2. अंबानी फैमिली फंक्शन की बताई जा रही तस्वीर
  3. सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर की शेयर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) की फैन फॉलोइंग सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में काफी ज्यादा है। हाल ही में देश के फेमस बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Anant Ambani-Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने शिरकत की।

इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स संग रिहाना की तस्वीरें वायरल हुईं। इस बीच अग्रेंजी गायिका के साथ अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की एक अनदेखी फोटो सामने आई है, जिसे देख आपका भी सिर घूम जाएगा। 

सुनील ग्रोवर ने रिहाना संग शेयर की ये फोटो

अंबानी फैमिली के फंक्शन के बाद रिहाना के नाम काफी चर्चा हुई। ऐसे में अब कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि सुनील और उनके दोस्त कपिल शर्मा हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना संग पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद आपको ये जानने में देरी नहीं लगेगी कि ये एक फेक फोटो है। असली तस्वीर में रिहाना के साथ दो पैपराजी मौजूद हैं। सुनील की इस एडिट तस्वीर पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं और अपनी हंस को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

इस फेक तस्वीर के जरिए सुनील का नाम खूब छा रहा है। बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल नहीं हुए थे। 

एक साथ नजर नजर आएंगे कपिल और सुनील

भारी विवाद के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक फिर से एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। दोनों कॉमेडियन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाले कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपल शर्मा शो के जरिए दोबारा से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। 30 मार्च से कपिल और सुनील के इस कॉमेडी शो को हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के साथ अंबानी की पार्टी में Rihanna ने दिया ऐसा पोज, धड़ल्ले से वायरल हुई तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।