Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunil Grover: कड़ाके की सर्दी में दूध वाले बने सुनील ग्रोवर, सड़क पर इस अवतार में देख हैरान हुए फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 11:03 AM (GMT+05:30)

    Sunil Grover सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो करने से अभी कोसों दूर हैं लेकिन इसके अलावा भी अपने फैंस को हंसाना जानते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर ...और पढ़ें

    File Photo of Sunil Grover. Photo Credit: Sunil Grover Instagram
    File Photo of Sunil Grover. Photo Credit: Sunil Grover Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunil Grover: सुनील ग्रोवर भले ही इस समय किसी कॉमेडी शो या फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा एक्टिव रहते हैं और वहां फैंस का मनोरंजन बनाए रखते हैं। उनके चाहने वाले उन्हें स्क्रीन पर देखना मिस करते हैं, इसलिए सुनील ग्रोवर कभी तस्वीरें, तो कभी वीडियो के जरिये लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं। हाल ही में उन्होंने मजेदार पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    दूध वाले बने सुनील ग्रोवर

    सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बाइक पर बैठे हैं। उनकी बाइक के दोनों साइड दूध के कंटेनर बंधे हुए हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों की हंसी छूट गई। कोई उन्हें इस फोटो में देख हैरान है, तो किसी ने उनके मजे लिए हैं। वहीं, सुनील ग्रोवर के बहुत सारे फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की है। आम जनता से लेकर सिलेब्रिटी फ्रेंड्स तक ने कड़ाके की सर्दी में उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लाने के लिए उन्हें धन्यवाद किया है।

    सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन्स

    इट्स सूर्या नाम के यूजर ने लिखा, 'भाई रील बन गई हो तो बाइक दे दीजिए आगे भी दूध सप्लाई करना है।'

    एक अन्य यूजर ने कहा, 'दो किलो जल्दी से ले आओ।' इस पोस्ट पर न्यूज एंकर चारू मलिक ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'दूध मांगोगे तो खीर देंगे ... दूध फट गया तो पनीर देंगे।'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: शालीन ने खोली टीना की पोल, 'उसने कहा हमारे बच्चे प्यारे होंगे, शो में रहने के लिए ये लड़की...'

    यह भी पढ़ें: Uorfi Javed: जावेद अख्तर से मुलाकात के बाद उर्फी ने की जायदाद के हिस्से की बात, बोलीं 'मैं आपकी पोती...'