Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan के लक्ष्मण बड़े पर्दे पर भी जमा चुके हैं धाक, डेब्यू फिल्म में ही स्मिता पाटिल के साथ किया था रोमांस

    Updated: Mon, 19 May 2025 02:11 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) को टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया। अरुण गोविल ने इसमें राम का किरदार निभाया और उनके साथ एक चर्चित अभिनेता को लक्ष् ...और पढ़ें

    रामायण की लक्ष्मण इस फिल्म में निभा चुके हैं लीड रोल (Photo Credit- IMDb)
    रामायण की लक्ष्मण इस फिल्म में निभा चुके हैं लीड रोल (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. रामायण के लक्ष्मण फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
    2. स्मिता पाटिल संग रोमांस कर चुके हैं रामायण के एक्टर
    3. बॉलीवुड में इस साल में किया था डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की लिखित और निर्देशित रामायण का जिक्र अक्सर चलता है। 25 जनवरी 1987 से लेकर जुलाई 1988 तक इस पॉपुलर धार्मिक सीरियल का प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। रामायण की कहानी और इसके किरदारों को टीवी पर बेहतरीन ढंग से दिखाने के लिए इस नाटक की खूब सराहना की गई। इसमें राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोगों के बीच पहचान मिली।

    इतना ही नहीं, उनके कुछ फैंस तो भगवान के रूप में ही उनकी कल्पना करने लगे थे। आज बात रामायण में लक्ष्म का रोल निभाने वाले एक्टर की कर रहे हैं। यह बात सच है कि उन्हें इस सीरियल से सबसे ज्यादा पहचान मिली, लेकिन वह बड़े पर्दे पर भी कई बिग स्टारर मूवीज में नजर आ चुके हैं।

    कौन हैं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी?

    कोरोना महामारी के दौरान जब सीरियल्स के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो रही थी, तो दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण (Ramayan) और महाभारत जैसे पॉपुलर सीरियल को दिखाया गया। इसके बाद फिर से धार्मिक नाटक में काम करने वाले कलाकार चर्चा में आ गए। भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आए, तो उनके भाई लक्ष्मण की भूमिका मशहूर अभिनेता सुनील लहरी ने निभाई। शायद आपको हैरानी होगी कि उन्होंने इसके अलावा कई अन्य पॉपुलर शो और फिल्मों में काम किया है।

    ये भी पढ़ें- Ramayan में कौन बना था 'जामवंत', बुलंद आवाज वाला ये एक्टर अब कहां है?

    Photo Credit- IMDb

    द नक्सेलाइटस से किया था डेब्यू

    बड़े पर्दे की बात करें, तो सुनील लहरी ने बॉलीवुड में द नक्सेलाइटस फिल्म से साल 1980 डेब्यू किया था। खास बात है कि पहली मूवी में ही उन्होंने स्मिता पाटिल के साथ काम किया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल की भूमिका में थे, लेकिन पर्दे पर स्मिता के साथ रोमांस कर सुनील लहरी ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया था। रेटिंग की बात करें, तो फिल्म को आईएमडीबी ने 6.8 की रेटिंग दी है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    बहारों की मंजिल में मोना अंबेगांवकर के साथ किया था काम

    सुनील लहरी ने बहारों की मंजिल फिल्म में मोना अंबेगांवकर के साथ भी काम किया था। उनकी चर्चित फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम जरूर शामिल किया जाता है। आईएमडीबी पर इस मूवी को 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली हुई है।

    फिर आई बरसात फिल्म

    साल 1985 में रिलीज हुई फिर आई बरसात में सुनील लहरी ने काम किया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अनुराधा पटेल लीड रोल में नजर आई थी। मूवी में दोनों के बीच दिखाए गए कुछ रोमांटिक सीन्स ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था। वहीं, IMDb ने फिल्म को 6.8 की रेटिंग दी है।

    ये भी पढ़ें- Ramayan में कौन बना था 'जामवंत', बुलंद आवाज वाला ये एक्टर अब कहां है?