विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govinda के अफेयर के बाद तलाक लेंगी सुनीता? फैमिली कोर्ट के बाहर आईं नजर; सामने आई सच्चाई

Updated: Wed, 19 Aug 2026 02:13 PM (IST)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट में देखी गईं, जिससे उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं।

फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा

फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की लाइफ ने एक बार फिर उथल-पुथल चल रही है। एक्टर बीते दिनों किसी महिला के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे जिसके बाद दावा किया गया कि वो महिला उनकी कथित गर्लफ्रेंड है।

क्या गोविंदा का होने वाला है तलाक?

अब सुनीता आहूजा को बुधवार को मुंबई के बांद्रा में एक फैमिली कोर्ट में अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ देखा गया। मां-बेटे की जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद,उनके वहां जाने की वजह को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं।

हालांकि, अब गोविंदा के मैनेजर ने ये पुष्टि की है कि सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट के बाहर केस फाइल करने के लिए नहीं, बल्कि तलाक के केस को विड्रॉ करने पहुंची थीं। उनके मैनेजर स्क्रीन से बातचीत करते हुए यह भी बताया कि ये फैंस के लिए 'हैप्पी न्यूज' है, क्योंकि दोनों के बीच कोई भी सेपरेशन नहीं हो रहा है। 

 
 
View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

पैप्स के सवालों का क्या दिया जवाब?

वीडियो में पैपराजी को सुनीता से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि वह कोर्ट क्यों गई थीं। इस पर उन्होंने जवाब दिया,'बर्थडे मनाने आए हैं।'वहीं, यशवर्धन पैपराजी के सवालों से साफ तौर पर परेशान दिखे। उन्होंने उनसे एक तरफ हटने और सवाल न पूछने के लिए कहा।

Sunita (2)

फैमिली कोर्ट में उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,'कानूनी तौर पर अलग हो रहे हैं, तलाक ले रहे हैं,' जबकि दूसरे ने कमेंट किया,'यह बांद्रा फैमिली कोर्ट है दोस्तों, तलाक पक्का है।'

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की और से किसी ने भी अभी तक तलाक के मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- 3 महीने की बेटी की मौत से टूटे थे Govinda और सुनीता, एक्टर ने बताया था दर्दभरा किस्सा; बोले- भिखारी से भी बदतर...

यह भी पढ़ें- 'आपने मां-बहनों का नाम धूमिल...' सुनीता के इस तरह गालियां देने से भड़के Govinda, सामने आकर किया विनम्र निवेदन