यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2: 'मैं निकला गड्डी लेके' पर फैंस के साथ झूमे सनी देओल और अमीषा पटेल, वीडियो हुआ वायरल
Sunny Deol And Ameesha Patel Dance Video शनिवार को सनी देओल और अमीषा पटेल अमृतसर पहुंचे थे । तो वहीं रविवार शाम ये स्टार कास्ट गाजियाबाद पहुंचे। जहा ...और पढ़ें

HighLights
- सनी देओल और अमीषा पटेल कर रहे हैं जमकर प्रमोशन
- सनी और अमीषा ने किया 'मैं निकला गड्डी लेके' पर डांस
- 11 अगस्त को रिलीज हो रही है फिल्म
नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Deol And Ameesha Patel Dance Video: सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म की कास्ट रोजाना हर एक सिटी में पहुंच रही है। शनिवार को सनी देओल और अमीषा पटेल अमृतसर पहुंचे थे। तो वहीं रविवार शाम ये स्टार कास्ट गाजियाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया।
तारा सिंह और सकीना ने स्टेज पर किया डांस
रविवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक प्रमोशनल इवेंट में सनी और अमीषा अपनी इस फिल्म की टीम के साथ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। दोनों एक्टर इस मौके पर अपने फिल्मी किरदार वाले लुक में नजर आए। सेलेब्स की एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस इवेंट की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है, जिसमें तारा और सकीना स्टेज पर अपनी फिल्म गदर 2 के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' पर झूमते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
'गदर 2' की एडवांस बुकिंग
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग 1 अगस्त को ही शुरू हो गई थी। 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग में हर दिन उछाल आ रहा है। 22 साल के बाद तारा-सकीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर लौट रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गदर 2' ने एडवांस बुकिंग से ही 4 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के 1 से डेढ़ लाख के आसपास टिकट बिक चुकी हैं। 11 अगस्त को रिलीज हो रही निर्देशक अनिल शर्मा की इस के प्रमोशन में एक्टर्स और मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।