यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar Trailer Re-Release: गदर 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने बनाई बड़ी स्ट्रेटेजी, फिर पंप उखाड़ेगा तारा सिंह
Gadar Trailer Re-Release साल 2002 में रिलीज हुई गदर को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इस फिल्म की रिलीज के बाद जब गदर 2 की घोषणा हुई तो फैंस खुशी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar Trailer Re-Release:अमीषा पटेल और सनी देओल को एक बार फिर से फैंस स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। जब से 'गदर-2' की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 'गदर-2' से 22 साल के बाद अमीषा पटेल और सनी देओल सकीना और तारा के बनकर लौट रहे हैं। 2001 में रिलीज हुई 'गदर' की कहानी आज भी लोगों के जहन में घूमती है।
अपनी सकीना को बचाने के लिए तारा का पाकिस्तान पहुंचना और वहां पर पंप उखाड़ना आज भी फैंस को एक्साइट करता है। अब हाल ही में 'गदर-2' की रिलीज से पहले मेकर्स और स्टारकास्ट ने एक बहुत बड़ी स्ट्रेट्रेजी अपनाई है।
थिएटर में फिर रिलीज की जाएगी 'गदर'
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी पीरियोडिक ड्रामा 'गदर-2' अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इस फिल्म की रिलीज होने से पहले मेकर्स ऑडियंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सनी देओल और अमीषा पटेल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।
22 साल के बाद सनी देओल की फिल्म एक बार फिर से थिएटर में 'गदर' मचाएगी। ऑडियंस 'गदर-2' से खुद को जोड़ सके, उससे पहले गदर को एक रिकॉल के तौर पर थिएटर में 22 साल बाद रिलीज किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, 'गदर' के ट्रेलर को रिमास्टर करके रिलीज 4के में रिलीज किया जाएगा।
खबरें और भी
सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार
इस जानकारी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपना प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि वह सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर-2' का कितना बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "गदर 2 में हमें सिर्फ अमरीश पुरी सर की कमी बहुत ज्यादा खलेगी"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "बाप रे फाइनली इंतजार खत्म होने वाला है"। अन्य यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान वालों फाइनली आपका अब्बू आ रहा है। सनी देओल के पोस्ट को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पा रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बेटे के लिए सरहद पार करेंगे तारा सिंह
गदर-2 की बात करें तो इस बार तारा सिंह उर्फ सनी देओल अपनी पत्नी सकीना के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे। सनी देओल के बेटे का किरदार फिल्म में उत्कर्ष शर्मा निभाएंगे। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।