Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भांजी की शादी में शामिल हुए Sunny और Bobby Deol, जश्न में डूबा दिखा पूरा देओल परिवार

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 04:43 PM (IST)

    Sunny And Bobby Deol Niece Wedding धर्मेंद्र की नातिन और सनी-बॉबी देओल की भांजी निकिता चौधरी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं जिसके लिए पूरा परिवार ...और पढ़ें

    सनी और बॉबी देओल (Photo Credit Instagram)
    सनी और बॉबी देओल (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny And Bobby Deol Niece Haldi Ceremony: बॉलीवुड के देओल पर परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल है। दरअसल, करण देओल की शादी के बाद इस घर में एक और शादी हो रही है, जिसके जश्न में पूरा देओल परिवार डूबा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे आखिरकार किसकी शादी हो रही है।

    तो हम आपको बता दें, धर्मेंद्र की नातिन और सनी-बॉबी देओल की भांजी निकिता चौधरी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, जिसके लिए पूरा परिवार इस वक्त राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में फंक्शन अटेंड कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'गड्डी' लेकर निकले Sunny Deol, खेत में पहुंचकर किया ये काम और बनाया वीडियो

    भांजी की शादी में सनी और बॉबी

    सनी और बॉबी की बहन अजीता देओल अपनी बेटी निकिता चौधरी की शादी उदयपुर के अरावली रिजॉर्ट में कर रही है। मंगलवार को निकिता की हल्दी और  मेहंदी सेरेमनी का आयोजन था। 31 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के लिए निकिता बिल्कुल तैयार है। इसकी बीच एक्टर अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सनी और बॉबी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

    जश्न में डूबा देओल परिवार

    अभय देओल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक-एक करके पूरे देओल परिवार की झलक देखने को मिल रही है। इसकी शुरुआत द्रिशा आचार्य और करण देओल से होती है। इसके बाद अभय अन्य लोगों के साथ भी पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अभय को सनी पाजी और बॉबी के साथ पोज देते हैं। इस दौरान बॉबी ब्लड रेड कलर का कुर्ता पहने दिखाई दे रहे है। इस वीडियो में पूरा देओल परिवार जश्न के मूड में दिखाई दे रहा है।

    खबरें और भी

    आज होगी शादी

    यह भी पढ़ें- 'मेरा मन करता है कि उन्हें...' , Janhvi Kapoor ने Sunny Deol को लेकर कही ऐसी बात

    निकिता चौधरी की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होने जा रही है। शादी समारोह में 250 से 300 मेहमान शामिल होने की खबर है। निकिता चौधरी अपने पेरेंट्स के साथ यूएस के कैलिफोर्निया में रहती हैं। निकिता पेशे से डॉक्टर हैं।