Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan And Sunny Dance: 'साजन जी घर आए' गाने पर सनी देओल और करण ने किया डांस, देखें वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 06:42 PM (GMT+05:30)

    Karan And Sunny Dance Video रविवार सुबह मुंबई में करण देओल और द्रिशा ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे और वीडियो काफी ...और पढ़ें

    Sunny Deol and Karan Deol Photo Credit Instagram
    Sunny Deol and Karan Deol Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Karan And Sunny Dance Video: बॉलीवुड एक्टर करण देओल आज यानी 18 जून को शादी के बंधन में बंध ही गए। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग से रविवार सुबह मुंबई में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई।

    सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसी बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे दुल्हे राजा पापा सनी के साथ डांस करते नजर आए।  

    बेटे की बारात में नाचे सनी देओल

    इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में पूरा देओल परिवार एक साथ झूमता हुआ नजर आया।  इस वीडियो में देख सकते है। करण घोड़ी से उतरते ही पापा संग ढोल वालों की सिफारिश पर साजन जी घर आए गाने पर डांस करते हैं। इस दौरान करण देओल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    इसपर मैचिंग पगड़ी-पटका, गले में मोतियों की हार, पैरों में सुनहरे रंग की मोजड़ी और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए दूल्हे राजा हैंडसम लग रहे है।  तो वहीं, दूसरी तरफ सनी व्हाइट और ग्रीन शेरवानी में नजर आ रहे हैं।

    करण-द्रिशा की शादी हुई संपन्न

    जानकारी के मुताबिक, करण की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और अब करण और द्रिशा पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों को नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं। पोते की बारात में अभिनेता धर्मेंद्र ने भी खूब डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    खबरें और भी

    कौन हैं करण की होने वाली दुल्हनिया

    करण की होने वाली वाइफ द्रिशा आचार्य फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं। द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं। द्रिशा अपनी मां के साथ चीनू 1998 में दुबई शिफ्ट हो गई थी। वह मिडिल-ईस्ट में एक टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।