विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 Teaser: धर्मेंद्र को याद कर नहीं थमे सनी देओल के आंसू, पापा के निधन के बाद पहली बार पब्लिकली दिखे

Published: Tue, 16 Dec 2025 03:55 PM (GMT+05:30)

Border 2 Teaser Launch: हाल ही में मुंबई में फिल्म Border 2 का टीजर लॉन्च हुआ है लेकिन टीजर लॉन्च ...और पढ़ें

सनी देओल की आंखों में आए आंसू

सनी देओल की आंखों में आए आंसू

HighLights

  1. पापा धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सनी देओल

  2. पापा धर्मेंद्र को सनी देओल ने किया याद

  3. बॉर्डर 2 के टीजर लॉन्च पर हुए भावुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवाज कहां तक जानी चाहिए...लाहौर तक। बॉर्डर 2 के टीजर (Border 2 Teaser) में यही दहाड़ लगाई है सनी देओल ने। आखिरकार बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आए हैं। टीजर में चारों एक्टर्स का जबरदस्त अंदाज दिख रहा है। हाल ही में मुंबई में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ है लेकिन टीजर लॉन्च पर सबकी निगाहें सनी देओल पर ही टिकी थीं, क्योंकि सनी देओल (Sunny Deol) पापा धर्मेंद्र (Dharmendra Death) के निधन के बाद पहली बार ऐसे किसी पब्लिक इवेंट में दिखे हैं।

Sunny dee

नम हुईं सनी देओल की आंखें

मुंबई में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ तो फिल्म की पूरी टीम यहां नजर आई। टीजर लॉन्च पर धूमधाम से सभी का स्वागत किया गया। वहीं बॉर्डर की थीम पर लॉन्च इवेंट रखा गया था। सनी-वरुण के साथ अहान शेट्टी यहां पहुंचे और सभी ने उस सीन को रीक्रिएट किया, जिसमें सनी देओल दहाड़ लगाते दिख रहे हैं। हालांकि इवेंट में सनी देओल की आंखें नम हो गईं।

 

दरअसल सनी देओल यहां अपने पापा धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल (Sunny Deol Cry) हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। खुद को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन सनी देओल पापा धर्मेंद्र को याद कर आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि ये लम्हा वहां मौजूद सभी लोगों को इमोशनल कर गया। आपको बता दें कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हुआ था।

Sunny Deol Cry

यह भी पढ़ें- पहली बार पापा धर्मेंद्र के लिए बोले सनी देओल, कहा- 'आज मेरे पापा का जन्मदिन है'

कब आएगी 'बॉर्डर 2'?

अब टीजर आने के बाद इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि इस साल आई फिल्म जाट की सफलता के बाद सनी देओल की ये अगली फिल्म है।

WhatsApp Image 2025-12-16 at 1.44.20 AM

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर' साल 1997 में रिलीज हुई थी और बॉर्डर 2 के डायरेक्शन का जिम्मा अनुराग सिंह के कंधों पर आया और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म के जरिए सनी देओल अपने पुराने अंदाज के साथ वापस आ रहे हैं। वहीं इसके अलावा फिल्म हीरोइन के तौर पर सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह भी दिखने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Border 2 Teaser Out: आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक, बॉर्डर 2 के टीजर की उठी गूंज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।