Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सनी देओल के घर धूमधाम से मना 'Gadar 2' की सक्सेस पार्टी का जश्न, 'मैं निकला गड्डी लेके' सॉन्ग पर थिरके गेस्ट

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 04:23 PM (IST)

    Gadar 2 Success Party गदर 2 की अपार सफलता से सनी देओल और उनकी फैमिली काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। कई दिनों से लगातार गदर 2 को लेकर अलग-अलग जगह पर सक ...और पढ़ें

    देओल फैमिली हाउस पर गदर 2 की सक्सेस पार्टी (Photo Credit-Instagram)
    देओल फैमिली हाउस पर गदर 2 की सक्सेस पार्टी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी का जश्न जारी
    2. सनी देओल के घर पर रखी गई पार्टी
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटो-वीडियो

    नई दिल्ली जेएनएन: Sunny Deol Gadar 2 Success Party: डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक 'गदर 2' ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। इतना ही नहीं सनी देओल भी अपनी फिल्म की अपार सफलता से गदगद हुए हैं।

    पिछले कई दिनों से 'गदर 2' की सफलता को लेकर सनी और उनकी फैमिली अलग-अलग जगह पर सक्सेस पार्टी होस्ट करते हुए नजर आए हैं। लेकिन इस बार की सक्सेस पार्टी देओल फैमिली हाउस पर रखी गई है, जिसकी इनसाइड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

    देओल फैमिली के घर 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी

    'गदर 2' सनी देओल के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतना शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में इस सफलता का जश्न होना तो बनता है। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन फोटो को सनी के बेटे करण देओल के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by karan deol.fc actor (@imkarandeol7)

    इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सनी देओल और बॉबी देओल सक्सेस पार्टी में मौजूद गेस्ट के साथ तस्वीरें क्लिक कराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो में तमाम गेस्ट फिल्म के पॉपुलर गाने 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अन्य फोटो में सनी देओल के पिता और दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' ने उड़ाया गर्दा

    'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की ये फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और हर दिन फिल्म की कमाई में रफ्तार बढ़ती जा रही है। गदर 2 ने रिलीज के 19वें दिन 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जिसके चलते इस धमाकेदार फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 465 करोड़ से ज्यादा हो गया है।