Dhurandhar 2 और टॉक्सिक की लड़ाई में सनी पाजी ने चलाया शातिर दिमाग, तुरंत बदल डाली गबरू की रिलीज डेट
सनी देओल की फिल्म 'गबरू' (Gabru) की रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले ये मूवी 13 मार्च को आने वाली थी लेकिन धुरंधर 2 और टॉक्सिक को देखते हुए इसे टालने का फ ...और पढ़ें
-1770291248969_m.webp)
गबरू के एक सीन में सनी देओल (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) इस वक्त सिनेमाघरों में छाई हुई है। वहीं कल हमने आपको खबर दी थी कि एक्टर आने वाले समय में कई और वॉर ड्रामा फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं एक्टर के खाते में इस साल कई सारी अन्य फिल्में भी हैं।
टल गई गबरू की रिलीज डेट?
सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म गबरू को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हमने आपको बताया था कि ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने वाली है। लेकिन लेटेस्ट जानकारी के अनुसार अब मेकर्स इसकी नई रिलीज डेट तय करने के बारे में सोच रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नई डेट अभी लॉक नहीं की गई है जैसे ही ये तय होता है इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
-1770291708086.jpg)
यह भी पढ़ें- आ गया अपडेट! Border 3 के अलावा Sunny Deol के साथ तीन और वॉर ड्रामा फिल्म लेकर आएंगी निधि दत्ता
टॉक्सिक और धुरंधर 2 का होना था क्लैश
ऐसा क्यों किया जा रहा है इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन चूंकि इस महीने में रमजान हैं इस वजह से ऑडियंस का एक सेक्सन मिस हो सकता है। दूसरा धुरंधर द रिवेंज और टॉक्सिक भी इसी महीने 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं और ऑडियंस के अंदर इनको लेकर क्रेज है। इस वजह से मेकर्स ने अपने पांव पीछे खींचने का फैसला किया है।
वहीं कुछ समय पहले ये खबर भी आई थी कि सारा अली खान, वमिका गब्बी और रकुल प्रीत कौर की पति पत्नि और वो दो की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया था। ये मूवी पहले 4 मार्च को रिलीज होने वाली थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मार्च में धुरंधर 2 और टॉक्सिक के अलावा कोई और फिल्म रिलीज नहीं होगी?