Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Batwara 1947 की हुई बल्ले-बल्ले, सेंसर बोर्ड से पास हुई Sunny Deol की फिल्म; दो हिस्सों में बंटेंगे फैंस!

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:38 PM (IST)

    सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा: 1947 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। ...और पढ़ें

    बंटवारा: 1947 को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट/ फोटो- Instagram

    बंटवारा: 1947 को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा: 1947' की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म के दो टीजर और एक गाना पहले ही सामने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

    अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने भी फिल्म को हरी झंडी दे दी है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कितने कट लगाए हैं और इसे कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

    सेंसर बोर्ड ने किया 'बंटवारा: 1947' का पास

    समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर फिल्म 'बंटवारा: 1947' को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। फिल्म देखने के बाद बोर्ड ने मेकर्स को इसमें किसी भी तरह के बदलाव या दृश्य हटाने के निर्देश नहीं दिए हैं।

    राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत के बहुचर्चित नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नई' पर आधारित है। 1947 के विभाजन की संवेदनशील पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म बंटवारे के बाद हुए दंगों और भारतीय उपमहाद्वीप में फैली गहरी भावनात्मक उथल-पुथल को दर्शाती है।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-22T180147.025

    क्या है 'बंटवारा: 1947' की कहानी?

    फिल्म की कहानी एक 'मुहाजिर' परिवार पर आधारित है, जो विभाजन के बाद लाहौर जाकर एक खाली पड़े हिंदू घर में रहने लगता है। कहानी की मुख्य धुरी एक बुजुर्ग हिंदू महिला है, जो विभाजन के उस कठिन दौर में भी अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से साफ इनकार कर देती है। फिल्म इस बुजुर्ग महिला और मुहाजिर परिवार के बीच पनपने वाले मानवीय रिश्तों, संवेदनाओं और वैचारिक संघर्षों को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है।

    बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा महा मुकाबला

    फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो सनी देओल की यह फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 'आवारापन-2' से होगी, जो उसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में इस वीकेंड दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। 

    यह भी पढ़ें- Batwara 1947 का पहला गाना 'श्रीराम' को समर्पित, A.R. Rahman और अनुराधा पौडवाल के गीत की हर लाइन रुला देगी

    यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के दूसरे टीजर में Sunny Deol का दिखा रौद्र रूप, आग में झुलसा प्रीति का घर; दिल दहलाने वाला हर सीन