'अंत से आरंभ तक' सिनेमाघरों में दहाड़ेंगे सनी देओल, नई फिल्म Suryaa का हुआ धमाकेदार एलान
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या का धमाकेदार एलान मेकर्स की तरफ से हो गया है।

सनी देओल की अगली फिल्म सूर्या (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सनी देओल की नई फिल्म सूर्या की घोषणा
सूर्या से धमाकेदार फर्स्ट लुक आया सामने
इस दिन रिलीज होगी सनी की अपकमिंग मूवी सूर्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म बंटवारा 1947 की असफलता के बाद से अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का नाम कमबैक मूवीज को लेकर बीते समय से चर्चाओं में बना हुआ था। अब सनी की नई फिल्म सूर्या (Suryaa) का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से हो गया है।
इसका फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर एक्टर की दमदार वापसी अब तय है। इतना ही नहीं मेकर्स ने ये भी जानकारी दी है कि सनी देओल की अपकमिंग मूवी सूर्या को बड़े पर्दे पर कब रिलीज किया जाएगा।
सनी देओल की अगली फिल्म सूर्या
लंबे समय से फिल्ममेकर्स कमल मुकुट और दीपक मुकुट की अनटाइटल फिल्म को लेकर सनी देओल का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा था। अब इस मूवी के ऑफिशियल टाइटल की अनाउंसमेंट सूर्या के रूप में हुई है। 12 अक्टूबर सोमवार को सनी ने सोशल मीडिया पर सूर्या से अपने फर्स्ट लुक की झलक शेयर की है, जिसमें अभिनेता सिगरेट पीते हुए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- किशोर कुमार के बेटे ने गाया था सनी देओल की 'मोहब्बत' का फरमान, 90s का लव सॉन्ग बना 'आशिकों का एंथम'

सूर्या से सनी देओल का ये अवतार देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पोस्टर के साथ सूर्या फिल्म को अंत से आरंभ तक की टैगलाइन दी गई है, जो ये बताने के लिए है कि सूर्या एक मास एक्शन मूवी हो सकती है, जिसमें सनी का धांसू अंदाज देखने को मिलेगा। इस मूवी में सनी देओल के अलावा आपको अभिनेता रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

गौर किया जाए सनी देओल की आने वाली फिल्म सूर्या की रिलीज डेट के बारे में तो मेकर्स ने ये साफ किया है कि 20 नवंबर 2026 को उनकी ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
इन मूवीज के साथ होगा सूर्या का क्लैश
सनी देओल की पिछली फिल्म बंटवारा 1947 इमरान हाशमी की आवारापन 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते फ्लॉप हो गई थी। लेकिन अब सूर्या के साथ भी सनी ने एक बार फिर से एक हफ्ते के अंतर के हिसाब से क्लैश के लिए तैयारी में है, क्योंकि 27 नवंबर को बॉलीवुड की दो अन्य मूवीज भी बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, जिनमें आयुष्मान खुराना का ये प्रेम मोल लिया है और इमरान हाशमी गनमास्टर जी9 के नाम शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।