'मेरा जमीर इजाजत...' शाह रुख-अजय की तरह पान मसाला का विज्ञापन क्यों नहीं करते Sunny Deol? एक्टर ने दिया जवाब
एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उन्हें पान मसाला और गुटखा के विज्ञापन के ऑफर मिलने के बावजूद वे इन्हें करने से मना कर देते हैं।
-1786863024652_m.webp)
पान मसाला का विज्ञापन क्यों नहीं करते सनी देओल?
HighLights
पान मसाला का विज्ञापन क्यों नहीं करते सनी देओल?
शाह रुख-अजय को भेजा गया है लीगल नोटिस
सनी देओल क्यों ठुकराते हैं विज्ञापन के ऑफर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सनी देओल ने पान मसाला और गुटखा के विज्ञापन न करने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए कहा है कि वह ऐसी चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते जिसमें उन्हें खुद यकीन न हो। एक्टर ने कहा कि उन्होंने ऐसे ऑफ़र ठुकरा दिए हैं क्योंकि उनका जमीर उन्हें ऐसे प्रोडक्ट का विज्ञापन करने की इजाजत नहीं देता जिनका वह समर्थन नहीं करते।
पान मसाला का विज्ञापन क्यों नहीं करते सनी देओल?
एक पॉडकास्ट में सनी देओल (Sunny Deol) ने गुटखा के विज्ञापन ना करने के सवाल पर कहा, 'मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। मैं उनमें से कोई भी चीज नहीं करूंगा। ऑफर आते हैं लेकिन नहीं करूंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता, जिसमें मुझे विश्वास न हो। मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं'।
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को छा गए सनी देओल, Batwara 1947 की कमाई में आया तगड़ा उछाल; 'आवारापन 2' को छोड़ा पीछे?
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह प्रचार करने के लिए एक अच्छी चीज है। कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए और जो करनी होती है वो कर लेता हूं'।
-1786863263525.webp)
शाह रुख से लेकर अमिताभ बच्चन ने किए विज्ञापन
इसके अलावा, उनसे विज्ञापनों में नजर न आने के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), ऋतिक रोशन और अजय देवगन जैसे कई स्टार्स का उदाहरण दिया गया, जो कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं।
एक्टर्स को मिले लीगल नोटिस
'गदर' फिल्म के एक्टर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर्स अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को उनके 'विमल इलायची' विज्ञापन के लिए 'शो-कॉज नोटिस' जारी किए हैं। रेगुलेटर का दावा है कि यह विज्ञापन 'विमल पान मसाला' के लिए सरोगेट एडवरटाइजिंग (अप्रत्यक्ष विज्ञापन) है, जो राज्य में प्रतिबंधित उत्पाद है।
-1786863366088.webp)
राज्य में तंबाकू और पान मसाला के मामले में इन तीनों एक्टर्स को रेगुलेटर की जांच के दायरे में लाया गया है।
सनी देओल का वर्कफ्रंट
वहीं, काम की बात करें तो सनी देओल इस वक्त बंटवारा 1947 में नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सनी की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

