यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sangeeth Sivan ने निधन से अभिनेता सनी देओल को पहुंचा गहरा सदमा, बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
हिंदी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद बुरा साबित हुआ है। इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर संगीत शिवन (Sangeeth Sivan) का निधन हो गया है। उनके देहांत से इंडस ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत शिवन (Sangeeth Sivan) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और मलायामल सिनेमा जगत में बतौर फिल्ममेकर काफी पॉपुलर थे। आज उनको लेकर बेहद बुरी खबर सामने आई है। 8 मई को 65 साल की उम्र में संगीत का निधन हो गया है, जिसकी वजह से सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है।
इस निर्देशक के देहांत की खबर सुनकर कोई भी उस पर यकीन नहीं कर पा रहा है। खासतौर पर अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) को संगीत शिवन की मौत से गहरा सदमा पहुंचा और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले को अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डायरेक्टर संगीत शिवन के निधन से टूटा सनी का दिल
गदर 2 (Gadar 2) फिल्म एक्टर सनी देओल संगीत शिवन की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लेटेस्ट ट्वीट किया है और इसमें सनी ने शिवन संग अपनी यादगार तस्वीरों को शामिल रखा है।
Shocked to hear about the passing away of my dear friend @sangeethsivan , can’t believe that you are no longer amongst us, but you will always be with us in our hearts and memories . Om Shanti my friend , may your family get the strength to overcome your loss 🙏🙏 pic.twitter.com/XM01zUoBDO
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) May 8, 2024
इस ट्वीट में एक्टर ने लिखा है- अपने प्रिय मित्र के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। यकीन नहीं हो रहा कि अब आप हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन आप हमारे दिल और यादों में हमेशा रहेंगे। ओम शांति मेरे दोस्त। आपके जाने के बाद भगवान आपके परिवार को शक्ति प्रदान करे।
What??? This is terrible news. https://t.co/7cDcS9poPd
— Hansal Mehta (@mehtahansal) May 8, 2024
इस तरह से सनी देओल ने अपने दोस्त और निर्देशक संगीत शिवन के देहांत पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मालूम हो कि संगीत ने सनी की फिल्म जोर से बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में अपने करियर का आगाज किया था।

खबरें और भी
इन सेलेब्स ने भी जताया शोक
सिर्फ सनी देओल ही नहीं बल्कि रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने संगीत शिवन के निधन पर दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही निर्देशक हंसल मेहता को भी उनके निधन की खबर से शॉक्ड लगा है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिवन हर किसी के फेवरेट माने जाते थे।