Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Border 2 पर Sunny Deol ने तोड़ी चुप्पी! जानें- सीक्वल पर क्या बोले 'गदर 2' के तारा सिंह

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 01:55 PM (GMT+05:30)

    Sunny Deol On Border 2 बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज होते ही छा गई। फिल्म की शानदार सफलता के बाद खबरें सामने आईं कि सनी देओल फिल्म बॉर ...और पढ़ें

    Sunny Deol ने बॉर्डर 2 पर दिया रिएक्शन। Photo- Instagram
    Sunny Deol ने बॉर्डर 2 पर दिया रिएक्शन। Photo- Instagram

    HighLights

    1. क्या गदर 2 के बाद बॉर्डर 2 में दिखेगा सनी देओल का जलवा?
    2. सनी देओल ने बॉर्डर 2 पर दिया रिएक्शन
    3. सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Deol On Border 2: दिग्गज अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। 22 साल बाद आए 'गदर' के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। मूवी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'गदर 2' की सफलता के बाद सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल की भी चर्चा शुरू हो गई थी।

    कहा जा रहा था कि सनी देओल अब 'बॉर्डर 2' की तैयारी कर रहे हैं। अब आखिरकार खुद 'गदर 2' के तारा सिंह ने 'बॉर्डर 2' को लेकर चल रहीं खबरों पर रिएक्शन दिया है। सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटमेंट जारी किया है।

    बॉर्डर 2 पर सनी देओल का रिएक्शन

    सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' पर चल रहीं खबरों के बीच एक स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि वह अभी 'गदर 2' के अलावा किसी और फिल्म पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, "खबरें चल रही हैं कि मैंने कुछ फिल्में साइन की हैं। मैं बताना चाहता हूं कि अभी मैं सिर्फ गदर 2 और आप सभी से मिल रहे प्यार पर ध्यान दे रहा हूं।"

    सनी देओल ने आगे लिखा, "मैंने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है और जल्द ही सही समय पर कुछ स्पेशल अनाउंस करूंगा। तब तक तारा सिंह और गदर 2 पर प्यार लुटाते रहिये।"

    बॉर्डर 2 पर आया था ये अपडेट

    लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 'गदर 2' के बाद सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' के लिए हामी भर दी है और वह जल्द ही जबरदस्त कास्ट के साथ सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी जेपी दत्ता और निधी दत्ता संभालेंगे। फिल्म का बैकड्रॉप इंडियन आर्मी पर होगा।

    खबरें और भी

    ये भी कहा गया था कि सनी देओल को छोड़ 'बॉर्डर' की सारी कास्ट को नए सितारे रिप्लेस करेंगे। खैर, अब सनी देओल ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

    गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सनी और अमीषा पटेल से सजी 'गदर 2' ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है। 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 35 करोड़ रहा।