विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1996 में Sunny Deol और सलमान खान पहली बार आये साथ तो हिल गया था बॉक्स ऑफिस, 75 हफ्तों तक नहीं उतरी फिल्म

Published: Fri, 23 Aug 2024 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2024 05:38 PM (IST)

नब्बे के दौर में सनी देओल एक्शन फिल्मों के मसीहा बन चुके थे और सलमान खान प्रेम के। एक्शन और ...और पढ़ें

जीत में सनी देओल और सलमान खान ने लीड रोल निभाये थे। फोटो- इंस्टाग्राम
जीत में सनी देओल और सलमान खान ने लीड रोल निभाये थे। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जीत का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था
  2. फिल्म में करिश्मा कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया था
  3. सनी और करिश्मा ने दो फिल्मों में साथ काम किया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नब्बे के दौर में जब सलमान खान प्रेम के रूप में युवाओं के दिलों में बसे हुए थे, उसी दौर में सनी देओल एक्शन हीरो के तौर पर दिलो-दिमाग पर छाये हुए थे। 1996 में आई फिल्म जीत में इन दोनों कलाकार एक साथ आये और इतिहास बन गया। 

जीत उस साल की तीसरी सबसे बड़ी सफलता बनी थी। इससे आगे सनी की एक और फिल्म घातक और आमिर खान की राजा हिंदुस्तानी ही थीं। 23 अगस्त, 1996 को रिलीज हुई जीत का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था, जबकि फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था। 

सनी देओल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म को याद किया और इसे अपना सबसे इंटेंस किरदार बताया। 

बॉक्स ऑफिस पर मिली जबरदस्त कामयाबी

बॉक्स ऑफिस पर जीत बेहद कामयाब रही थी। दर्शक सनी और सलमान को साथ देखने के लिए सिनेमाघरों में टट पड़े थे। फिल्म 75 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी, जो आज के समय को देखते हुए बड़ी बात मानी जाती है।

लगभग 5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया था। साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने इंस्टाग्राम एकाउंट से थिएटर के बाहर की तस्वीर शेयर की, जिसमें फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Border 2 में कन्फर्म हुई Varun Dhawan की एंट्री, सनी देओल ने बटालियन में नए फौजी का किया स्वागत

View this post on Instagram

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

सनी की डायलॉगबाजी और डांस हुए हिट

यह एक हिंसक प्रेम कहानी थी, जिसमें सनी देओल के किरदार को एक गुंडे से प्रेमी के रूप में बदलते हुए दिखाया गया था। इस फिल्म में सनी के लुक के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट किया गया था। बेतरतीब कपड़े पहने सनी फिल्म के ज्यादातर हिस्से में माथे पर कपड़ा बांधे नजर आये थे।

हाथ उठाकर उनका ऐ... कहना काफी मशहूर हुआ था, जो आज भी मिमिक्री आर्टिस्टों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रेम त्रिकोण के बाकी दोनों एंगलों पर करिश्मा कपूर और सलमान खान थे। तब्बू ने नर्तकी का रोल निभाया था, जो सनी के किरदार को साइलेंट लव करती है।

फिल्म यारा ओ यारा गाने पर सनी देओल की डांस मूव्स के लिए भी जानी जाती है। सनी देओल और करिश्मा ने अपने करियर में सिर्फ दो फिल्मों में साथ काम किया है- जीत और अजय। दोनों ही फिल्में 1996 में रिलीज हुई थीं।

यह भी पढ़ें: मजबूरी में एक्टर बने थे Salman Khan, राइटिंग में धक्के खाने के बाद लिया यू-टर्न

मुकद्दर का सिकंदर से प्रेरित थी फिल्म

अगर आप जीत की कहानी पर गौर करें तो काफी हद तक अमिताभ बच्चन की मुकद्दर का सिकंदर फिल्म से प्रेरित लगती है। 1978 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने वही किरदार निभाया था, जो जीत में सनी ने प्ले किया था।

सलमान, विनोद खन्ना वाले रोल में थे, जबकि तब्बू ने रेखा वाले किरदार से मिलता-जुलता रोल निभाया था। करिश्मा कपूर राखी वाले किरदार में थीं। हालांकि, सनी का किरदार, मुकद्दर का सिकंदर के अमिताभ बच्चन से ज्यादा क्रेजी और गुस्सैल दिखाया गया था।

ये थीं 1996 की टॉप 10 फिल्में

1996 की टॉप 10 फिल्मों में पहले पायदान पर राजा हिंदुस्तानी थी, जबकि दूसरे स्थान पर सनी की एक्शन फिल्म घातक रही थी।

गोविंदा की साजन चले ससुराल, नाना पाटेकर-जैकी श्रॉफ की अग्निसाक्षी, अक्षय कुमार की खिलाड़ियों का खिलाड़ी, अजय देवगन की जान, सनी-करिश्मा की एक और फिल्म अजय, अजय देवगन की दिलजले और सुनील शेट्टी की कृष्णा टॉप 10 में शामिल थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।