Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सनी देओल के बेटे Karan Deol जल्द द्रिशा आचार्य के साथ लेंगे फेरे, पहली बार मुंबई में साथ किया गया स्पॉट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 10 May 2023 05:42 PM (IST)

    Karan Deol Fiance Drisha Acharya करण देओल ने द्रिशा आचार्य के साथ सगाई कर ली है। अब दोनों को पहली बार मुंबई की सडकों पर साथ घूमते हुए देखा गया है। दोन ...और पढ़ें

    Karan Deol Fiance Drisha Acharya, Karan Deol, who is Drisha Acharya
    Karan Deol Fiance Drisha Acharya, Karan Deol, who is Drisha Acharya

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Fiance Drisha Acharya: सनी देओल के बेटे करण देओल को अपनी मंगेतर द्रिशा आचार्य के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया हैं। दोनों का यह सगाई के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस है। करण देओल अभिनेता और नेता सनी देओल के बेटे हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि उन्होंने सगाई कर ली है।

    करण देओल ने गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से सगाई कर ली है

    खबरों के अनुसार, करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से सगाई कर ली है। उन्होंने धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी की वर्षगांठ पर सगाई की है। अब दोनों पहली बार साथ नजर आए हैं। बुधवार को करण और द्रिशा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है, जिन्हें पैपराजी ने शेयर की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    करण देओल को द्रिशा आचार्य के पीछे चलते हुए देखा जा सकता है

    तस्वीरों में करण देओल को द्रिशा आचार्य के पीछे चलते हुए देखा जा सकता है। दोनों कैजुअल ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। जहां करण देओल ने ब्लैक टीशर्ट पहन रखी है। वहीं, उन्होंने ग्रे शॉर्ट्स पहन रखी है। द्रिशा ने फटी हुई ब्लू जींस और ब्लैक टी शर्ट पहन रखी है। दोनों ने मैचिंग गॉगल पहन रखे हैं। कहा जा रहा है कि करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी 16 से 18 जून के बीच मुंबई में होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

    करण देओल जल्द अपने 2 में नजर आएंगे

    करण देओल जल्द अपने 2 में नजर आएंगे। वह पिछले कई वर्षों से द्रिशा को डेट कर रहे हैं। द्रिशा आचार्य फिल्म निर्देशक बिमल रॉय की ग्रेट ग्रैंड डॉटर है। वह फिलहाल दुबई में सेटल है। वह एक ट्रैवल एजेंसी में बतौर मैनेजर काम करती हैं। सनी देओल और पूजा देओल को दो बेटे हैं- करण और राजवीर।

    खबरें और भी

    करण देओल यमला पगला दीवाना 2 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते थे

    करण यमला पगला दीवाना 2 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते थे। इसके बाद उन्होंने पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया। करण देओल जल्द अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और करण नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपेक्षा के अनुरूप व्यवसाय नहीं किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)