Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वेस्टर्न लुक में पत्नी को देखकर दिल हार बैठे Sunny Deol, नहीं देखा होगा पहले कभी पूजा देओल का ये रूप

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 02:02 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की पत्नी पूजा देओल को आपने बहुत ही कम देखा होगा। अगर एक से दो बार उनकी कोई झलक देखने को मिली भी है तो वो फैमिली फंक्शन्स में ही ...और पढ़ें

    सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ
    सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ

    HighLights

    1. पूजा देओल से की है शादी
    2. बॉबी देओल ने लुटाया प्यार
    3. बेटे करण देओल ने शेयर की तस्वीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी पत्नी को अक्सर लाइमलाइट से दूर रखते हैं। देओल खानदान तो सोशल मीडिया पर एक्टिव है लेकिन घर की महिलाएं अक्सर इससे दूर रहती हैं। इसमें धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर और सनी देओल की वाइफ पूजा का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें आखिरी बार सनी देओल के बेटे करण की शादी में देखा गया था।

    लेकिन अब एक्टर के बेटे करण ने लंबे समय बाद एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में सनी देओल की पत्नी वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट ट्राउजर के साथ ब्लू शर्ट पहनी हुई थी। वहीं सनी के बेटे करण भी कैजुअल लुक में नजर आए। कैप्शन में लिखा,'सबसे अच्छा समय अपनी मां के साथ बिताया गया समय होता है।'

    यह भी पढ़ें: Sunny Deol और Dimple Kapadia के अफेयर पर को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उनका साथ होना तय था'

    मां के साथ बेटे करण को देखकर पति सनी देओल और देवर बॉबी दिल हार बैठे हैं। दोनों ने कई सारे हार्ट इमोजी बनाकर इस पर रिएक्ट किया है। वहीं सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीर आते ही वायरल हो गई है। वहीं फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

    कौन हैं पूजा देओल?

    पूजा देओल सनी के साथ अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों से दूर हैं। बेटे करण की शादी में उनकी झलक आकर्षण का केंद्र रही। वह पहले लिंडा के नाम से जानी जाती थी लेकिन उन्होंने अपना नाम बदलकर पूजा रख लिया। पूजा देओल एक मिक्सड बैकगाउंड से आती हैं। उनके पिता भारतीय मूल के थे और उनकी मां ब्रिटिश थीं।

    खबरें और भी

    सनी देओल ने बेताब से अपने डेब्यू के एक साल बाद 1984 में लंदन में पूजा से शादी कर ली थी। इस शादी को सीक्रेट रखा गया था लेकिन एक मैग्जीन ने उनकी शादी की तस्वीरें लीक कर दी थीं जिसके बाद से ये खबर वायरल हो गई थी। हालांकि उस वक्त सनी देओल ने इस सच्चाई से साफ इनकार किया।

    पूजा देओल भी फिल्मों से जुड़ी हैं। वो कई फिल्मों की कहानियां लिख चुकी हैं। उन्होंने सनी देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना 2 की कहानी लिखी थी। वहीं एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया था कि क्या उन्होंने कभी अपनी पत्नी पूजा या मां प्रकाश देओल को लाइमलाइट में रहने से मना किया है? इस पर सनी ने साफ इनकार किया था। 

    यह भी पढ़ें: सनी देओल को पिता की तरह मानते हैं Bobby Deol, बोले उनसे दोस्ती करने में टाइम लगा