Mother's Day पर सनी देओल को आया मां प्रकाश कौर पर बेशुमार प्यार, दिल को छू जाएगा पोस्ट
मदर्स डे के खास मौके पर तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिनमें सनी देओल का नाम भी शामिल है। ...और पढ़ें

सनी देओल और उनकी मां (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मदर्स डे पर सेलेब्स ने मनाया जश्न
सनी देओल ने शेयर किया पोस्ट
इस मूवी में नजर आएंगे सनी देओल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मदर्स डे का खास दिन आज है और हमेशा की तरह तमाम सेलेब्स अपनी प्यार मां को समर्पित एक खास दिन का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारे अपनी-अपनी मां के साथ फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में दिग्गज अभिनेता सनी देओल का नाम भी शामिल होता है।
सनी ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक दिल को छू जाने वाली पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें वह मां पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर सनी देओल के इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं-
मदर्स डे पर सनी देओल का पोस्ट
सालों से देखा जा रहा है, जब भी मदर्स डे आता है, सनी देओल सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैंष 2026 के मदर्स डे के मौके पर सनी ने अपने ऑफशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जिसमें सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर संग नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- '500 करोड़ से कम नहीं...', बॉक्स ऑफिस पर 'तारा सिंह' का चलेगा ढाई किलो का हाथ, Gadar 3 पर 'सकीना' ने लगाई मुहर

वीडियो में सनी पाजी ने मां के साथ एक से बढ़कर एक तस्वीर को शामिल किया है। ट्वीट के कैप्शन में सनी ने लिखा है- मैं आपसे प्यार करता हूं मम्मा। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर सनी देओल का ये शानदार पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
खबरें और भी
Love you mama ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️#HappyMothersDay pic.twitter.com/fObMwjPnbJ
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) May 10, 2026
सनी का ये मदर्स डे स्पेशल पोस्ट ये साबित करता है कि वह सच में अपनी मां से बेशुमार प्यार करते हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब मदर्स डे पर सनी देओल के किसी पोस्ट ने इस तरह सुर्खियां बटोरी हैं, इससे पहले भी अभिनेता अपनी फैमिली पोस्ट को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
इस मूवी में नजर आएंगे सनी देओल
साल की शुरुआत में बॉर्डर 2 जैसी शानदार फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने वाली सनी देओल की अगली फिल्म गबरू का फैंस बडडी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो गबरू को इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन हाल ही में इस मूवी की रिलीज डेट को आगे के लिए पोस्टपॉन किया गया है और जल्द ही नई रिलीज डेट का एलान की मेकर्स की तरफ से किया जाएगा।