यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunny Deol: पिता धर्मेंद्र की वजह से एक्टर बने 'गदर 2' के तारा सिंह, नेपोटिज्म पर बोले- 'इसमें गलत क्या है?'
Sunny Deol On Nepotism बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र के नक्शेकदम पर चलकर इंडस्ट्री में एक्टिंग का जलवा बिखेरा। हाल ही में एक्टर ने न ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Deol On Nepotism: फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हमेशा से एक हॉट टॉपिक रहा है। स्टार किड्स हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर होते हैं, क्योंकि उन्हें आसानी से इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिल जाता है, जबकि टैलेंटेड आउट साइडर्स को काम के लिए सालों मशक्कत करनी पड़ती है। हाल ही में, सनी देओल ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
जैसा कि आप जानते हैं सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता धर्मेंद्र के नक्शेकदम पर चले, जो इंडस्ट्री के कभी सुपरस्टार हुआ करते थे। सनी देओल ने भी अपने पिता की तरह एक्टिंग में कदम रखा और छा गए। अब उनके दोनों बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी बॉलीवुड में एक्टिंग कर रहे हैं।
नेपोटिज्म पर बोले सनी देओल
हाल ही में, सनी देओल ने नेपोटिज्म के बारे में बात की है। सनी देओल ने माना कि अगर उनके पिता एक्टर नहीं होते तो शायद वह भी नहीं होते। अगर उनके पिता कुछ और काम करते तो शायद वह भी वही काम कर रहे होते। आजतक संग बातचीत में सनी ने कहा-
"लोगों को यह समझना होगा कि एक परिवार में बच्चा अपने पिता को फॉलो करता है। नफरत और नेपोटिज्म उन लोगों द्वारा फैलाया जा रहा है, जो परेशान हैं। अगर कोई पिता अपने बेटे या बेटी के लिए कुछ करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है? अगर पिता अपने परिवार के लिए नहीं करेगा तो वह किसके लिए काम कर रहा है?"
सनी देओल के आड़े आईं कई मुश्किलें
सनी देओल ने बताया कि भले ही इंडस्ट्री में घुसने का मौका पिता की वजह से मिल जाता है, लेकिन सक्सेस हासिल करना व्यक्तिगत होता है। बकौल सनी देओल,
"सफलता उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। मेरे पिता ने मुझे एक्टर बनने के लिए नहीं कहा था। मैं अपने बच्चों को भी एक्टर बनाने के बारे में भी नहीं सोच सकता। पापा बहुत बड़े आइकन हैं और मैंने अपनी पहचान बनाई। मैं अपने पिता की तरह नहीं हूं, लेकिन हम काफी हद तक एक जैसे हैं। बेशक कठिनाइयां आईं, लेकिन मैंने उन्हें कभी कठिनाइयों के रूप में नहीं सोचा।"
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। 'गदर एक प्रेम कथा' के सीक्वल में तारा सिंह बने सनी और सकीना यानी अमीषा पटेल एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ओएमजी 2 (OMG 2) से टकराएगी।